सरकारी नौकरियां देने में आगे योगी, गहलोत ने लाख, योगी ने 5 लाख दी नौकरियां! , आंकड़ों से समझिए पूरा गणित

164

सरकारी नौकरियां देने में आगे योगी, गहलोत ने लाख, योगी ने 5 लाख दी नौकरियां! , आंकड़ों से समझिए पूरा गणित

जयपुर
चुनावों के समय रोजगार का मुद्दा सभी राजनैतिक दलों के लिए सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा होता है। लाखों युवाओं और उनके परिवार वालों के वोट प्राप्त करने के लिए राजनैतिक पार्टियां इसी मुद्दे के जरिए लोगों को अपने पक्ष में करने की कोशिशें करती हैं। देश में बेरोजगारी की बढती दर को देखते हुए भी सरकारी नौकरियों का मुद्दा सबसे अहम हो गया है। वर्तमान में उत्तरप्रदेश में चुनाव हैं और योगी सरकार दावा कर चुकी है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में 5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। साथ ही साढे तीन लाख से ज्यादा युवाओं और महिलाओं को संविदाकर्मी के तौर पर रोजगार दिया है। उधर राजस्थान सरकार ने 1 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियां देने का दावा किया है।

सोलर बढ़ाएगा राजस्थान का समृद्धि, 90 हजार मेगावाट बिजली बनेगी, सरकार-निवेशकों के बीच हुए 3 लाख करोड़ के MOU

राजस्थान से 5 गुना ज्यादा सरकारी नौकरियां दी उत्तरप्रदेश सरकार ने
रोजगार के आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से 5 गुना ज्यादा सरकारी नौकरियां दी। योगी सरकार ने सबसे ज्यादा नौकरियां शिक्षा और पुलिस विभाग में दी है। बेसिक शिक्षा में योगी सरकार ने दो बार बड़ी भर्तियां की।

इन पदों पर निकाली भर्तियां
पहले 68,000 शिक्षकों की भर्ती की जबकि बाद में 69,000 शिक्षकों की और भर्तियां की। इसी के साथ 17,000 माध्यमिक शिक्षकों और तकनीकि शिक्षा में 365 पदों पर भर्तियां भी की। कुल मिलाकर डेढ लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियां केवल शिक्षा विभाग में दे दी गई। जबकि अशोक गहलोत सरकार ने रीट 2018 के 26,000 शिक्षकों को नियुक्ति देने के साथ स्कूल व्याख्याता के 5000, वरिष्ठ अध्यापकों के 9,000, पीटीआई के 4400 और पुस्तालयध्यक्ष के 700 पदों पर नियुक्तियां दी। इस तरह गहलोत सरकार ने शिक्षा विभाग में कुल 45100 पदों पर नियुक्तियां दी।

पुलिस विभाग में गहलोत सरकार ने 5527 नौकरियां दी जबकि योगी सरकार ने दी 1 लाख 25 नौकरियां
राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्तमान कार्यकाल में पुलिस विभाग की केवल दो भर्तियां की है। 5 हजार पुलिस कांस्टेबलों की भर्तियां की और 527 सब इंस्पेक्टर्स की भर्ती की। जबकि योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 1 लाख 25 युवाओं को पुलिस में नौकरी दी। पूर्ववर्ती सरकार की पेंडिंग 35 हजार भर्तियों को क्लियर करने के साथ ही दो बार बड़ी भर्तियां निकाली। पहली बार 41 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती की जबकि दूसरी बार में 49 हजार पदों पर भर्ती की।

navbharat times -फिर सामने आया अंदरूनी कलह, वसुंधरा राजे बोली- बेटे दुष्यंत पर हमला हुआ, तब क्यों मौन था संगठन

यहां देखिए अशोक गहलोत द्वारा वर्तमान कार्यकाल में दी गई नौकरियां

  1. आएएस भर्ती 2018 – 1057 पदों पर भर्ती
  2. रीट-2018 – 26,000 पदों पर भर्ती
  3. पीटीआई-2018 – 4400 पदों पर भर्ती
  4. पुस्तकालयध्यक्ष भर्ती 2018 – 700 पदों पर भर्ती
  5. स्कूल व्याख्याता भर्ती 2018 – 5,000 पदों पर भर्ती
  6. वरिष्ठ अध्यापक भर्ती 2018 – 9,000 पदों पर भर्ती
  7. पशुधन सहायक भर्ती 2018 – 2077 पदों पर भर्ती
  8. एलडीसी भर्ती 2018 – 13,000 पदों पर भर्ती
  9. महिला सुपरवाइजर भर्ती 2018- 250 पदों पर भर्ती
  10. कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2018 – 1832 पदों पर भर्ती
  11. नर्सिंग भर्ती 2018 – 12,000 पदों पर भर्ती
  12. जेईएन भर्ती 2020 – 1098 पदों पर नियुक्ति
  13. रेडियोग्राफर और लेबटेक्निशियन भर्ती 2018 – 3,000 पदों पर भर्ती
  14. राजस्थान पुलिस भर्ती 2019 – 5,000 पदों पर भर्ती
  15. सब इंस्पेक्टर भर्ती 2018 – 527 पदों पर भर्ती
  16. एएसओ भर्ती 2018 – 250 पदों पर भर्ती
  17. सीएचओ भर्ती 2020 – 7810 पदों पर भर्ती
  18. प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2018 – 1200 पदों पर भर्ती

इसके अतिरिक्त गहलोत सरकार ने कुछ विभागों छोटी छोटी और भर्तियां करके नियुक्तियां दी। ऐसे में करीब 1 लाख अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा दी गई नौकरियां यहां देखें

  1. बेसिक शिक्षा में 1, 37, 000 पदों पर नियुक्तियां
  2. माध्यमिक शिक्षा विभाग में 17,000 पदों पर नियुक्तियां
  3. पुलिस विभाग में 1 लाख 25 हजार पदों पर नियुक्तियां
  4. यूपी लोक सेवा आयोग – 27168 पदों पर नियुक्तियां
  5. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन बोर्ड मे 29927 पदों पर नियुक्तियां
  6. चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभगा में 8556 पदों पर नियुक्तियां
  7. यूयूपीपीसीएल के जरिए 6446 पदों पर नियुक्तियां
  8. उच्च शिक्षा में 4988 पदों पर नियुक्तियां
  9. नगर विकास विभाग में 700 पदों पर नियुक्तियां
  10. सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में 3309 पदों पर नियुक्तियां
  11. तकनीकी शिक्षा में 365 पदों पर नियुक्तियां
  12. सहकारिता विभाग में 726 पदों पर नियुक्तियां
  13. वित्त विभाग में 614 पदों पर नियुक्तियां
  14. कृषि विभाग में 2059 पदों पर नियुक्तियां
  15. चिकित्सा शिक्षा विभाग में 1112 पदों पर नियुक्तियां
  16. आयुष विभाग में 1065 पदों पर नियुक्तियां


navbharat times -राजस्थान विधानसभा में गूंजा REET का मुद्दा, 1 घंटे तक तख्तियां लेकर खड़े रहे बीजेपी विधायक, पढ़े पूरी ब्यौरा

योगी सरकार चार साल के हैं ये आंकड़े, 2021 में दी सबसे ज्यादा नौकरी
ये आंकड़ें योगी सरकार के चार साल के कार्यकाल के हैं। वर्ष 2021 में भी 1 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियां दी गई। ऐसे में करीब 5 लाख युवाओं को सरकारी रोजगार दिया गया। साथ ही नेशनल हेल्थ मिशन में 28 से ज्यादा संविदाकर्मियों को लगाया गया। बताया जाता है कि संविदा के तौर पर करीब साढे 3 लाख युवाओं और महिलाओं को रोजगार दिया गया।

रिपोर्ट- रामस्वरूप लामरोड़

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News