सबसे अधिक 23 नरेला और सबसे कम हुजूर में 6 प्रत्याशी | Maximum 23 candidates in Narela and least 6 candidates in Huzur. | Patrika News

12
सबसे अधिक 23 नरेला और सबसे कम हुजूर में 6 प्रत्याशी | Maximum 23 candidates in Narela and least 6 candidates in Huzur. | Patrika News

सबसे अधिक 23 नरेला और सबसे कम हुजूर में 6 प्रत्याशी | Maximum 23 candidates in Narela and least 6 candidates in Huzur. | News 4 Social

भोपालPublished: Nov 17, 2023 01:17:52 am

भोपाल जिले की सात विधानसभाओं के 96 प्रत्याशियों का भाग्य शुक्रवार को ईवीएम में कैद हो जाएगा। चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए लालपरेड ग्राउंड से करीब 8 हजार 196 कर्मचारी सुबह से ही सात सौ बसों में रवाना होने शुरू हो गए।

city.jpg

भोपाल. जिले की सात विधानसभाओं के 96 प्रत्याशियों का भाग्य शुक्रवार को ईवीएम में कैद हो जाएगा। चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए लालपरेड ग्राउंड से करीब 8 हजार 196 कर्मचारी सुबह से ही सात सौ बसों में रवाना होने शुरू हो गए। भोपाल का सबसे दूर का बूथ ललरिया का सूरजपुरा है। बूथ क्रमांक 1 की शहर से दूरी 75 किमी है। मतदान दल मतदान केंद्रों में रात्रि विश्राम करेंगे। 918 लोकेशन के 2049 बूथों पर सभी मतदान दल शाम तक पहुंच गए। नरेला में सबसे अधिक 23 तो हुजूर में सबसे कम छह प्रत्याशी हैं। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। सुबह 5.30 बजे से सात बजे तक मॉक पोल होगा।
महिला पुरुष की अलग लाइनें
क्यू लेस वोटिंग की व्यवस्था नहीं है। इसलिए मतदाताओं को लाइन में लगकर ही मतदान करना पड़ेगा। महिला और पुरुषों की अलग-अलग लाइनें होंगी।
बच्चों के लिए किड्स जोन
मध्य, हुजूर, गोविंदपुरा और नरेला के कुछ बूथों पर बच्चों के लिए किड्स जोन, बुजुर्गो के लिए बैठने की व्यवस्था और व्हील चेयर और वैकल्पिक रैंप बनाए गए हैं।
हर दो घंटे में मतदान प्रतिशत की जानकारी
हर दो घंटे में कितनी वोटिंग हुई इसकी जानकारी दी जाएगी। पहला अपडेट 9 बजे, दूसरा 11 बजे, तीसरा 1 बजे, चौथा 3 बजे, 5 बजे और छह बजे अंतिम अपडेट आएगा।
गड़बड़ी पर 15 मिनट में फोर्स
किसी बूथ पर गड़बड़ी होने पर दस से पंद्रह मिनट में फोर्स पहुंच जाएगी। जिले में क्रिटिकल मतदान केन्द्र 510 हैं। 1044 मतदान केंद्रों की बेवकास्टिंग और 125 मतदान केन्द्रों की वीडियोग्राफी होगी, इसके अलावा 46 वल्नरेबल मतदान केन्द्र हैं।
दस मिनट में बदलेगी ईवीएम
कोई कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट या वीवीपेट मशीन खराब होते ही दस मिनट के बदल दी जाएगी। 185 सेक्टर मजिस्ट्रेट को रिजर्व में ईवीएम दी गई हैं।
मतदान करने जा रहे तो न ले जाएं मोबाइल
पोलिंग बूथों के सौ मीटर दायरे में मोबाइल फोन प्रतिबंधित है। इसलिए मतदान करते समय मोबाइल लेकर न जाएं। मतदान केन्द्र से 200 मीटर के अंदर कोई भी बूथ नहीं बनेगा। बूथों पर तैनात अधिकारी और कर्मचारियों को फोन साइलेंट रखने होंगे।
नरेला, गोविंदपुरा में दो-दो बैलेट यूनिट
नरेला में 23 और गोविंदपुरा में 17 प्रत्याशी हैं। इसलिए यहां दो-दो बैलेट यूनिट मशीनें लगाई गईं हैं।
– 120 मॉडल पोलिंग बूथों पर सजावट
– 111 बूथों पर सभी कर्मचारी महिलाएं
– सभी बूथ पर 2 पुलिसकर्मी या होम गाडज़् जवान
– संवेदनशील केंद्रों पर आम्सज़् फोसज़् वाले 4 जवान शामिल होंगे।
यहां कर सकेंगे शिकायत, होगा एक्शन
कलेक्टोरेट: 1950
पुलिस:100
सिटी कंट्रोल रूम
0755-2730395

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News