शनिदेव ने फिर बदली चाल…जानिए किस राशि का क्या रहेगा हाल | Shani Dev again changed the move… know what condition of zodiac sign | Patrika News

87
शनिदेव ने फिर बदली चाल…जानिए किस राशि का क्या रहेगा हाल | Shani Dev again changed the move… know what condition of zodiac sign | Patrika News

शनिदेव ने फिर बदली चाल…जानिए किस राशि का क्या रहेगा हाल | Shani Dev again changed the move… know what condition of zodiac sign | News 4 Social



 

 

शनि ने पूरे 30 साल बाद कुंभ राशि में गोचर किया है। 17 जनवरी को ही शनि ने अपनी स्वराशि कुंभ राशि में प्रवेश किया था। वहीं अब 31 जनवरी को कुंभ राशि में ही अस्त होने वाले हैं। इसके बाद 5 मार्च को उदित हो जाएंगे। शनि को न्याय देवता और कर्म फल दाता माना जाता है। शनि ग्रह की स्थिति सही होने पर रंक भी राजा बन जाता है और कुदृष्टि होने पर राजा से रंक बन जाता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि के अस्त होने से कई राशियों के लिए मुश्किलें बढ़ेंगी, लेकिन कई ऐसी राशियां हैं जिन्हें शनि के अस्त होने से ढेरों लाभ मिलेगा।ज्योतिषियों के अनुसार, शनि 31 जनवरी को दोपहर 2 बजकर 46 मिनट में अस्त हो रहे हैं,जो 5 मार्च को रात 8 बजकर 46 मिनट पर उदय हो जाएंगे। यानी 15 दिन के भीतर शनि की चाल में दूसरी बार बदलाव देखा जाएगा। ज्योतिषियों का कहना है कि शनि के 15 दिन में दो बार चाल बदलने के अच्छे संकेत मिल रहे हैं।

इन राशियों के लिए शनि होंगे लाभदायक

मेष – शनि का गोचर और शनि की अस्त अवस्था मेष राशि के जातकों के लिए काफी फायदेमंद बताई जा रही है. शनि की चाल बदलते ही इन लोगों को शिक्षा और कॅरियर के मोर्चे पर बड़ा लाभ मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों की एकाग्रता बढ़ेगी। उधार, दिया रुपया-पैसा वापस मिलेगा। नौकरी में इन्क्रीमेंट की प्रबल संभावनाएं बनेंगी। व्यापार में वृद्धि होगी, नया घर या कार खरीदने के भी योग बनेंगे। नए कार्यों में दिलचस्पी रहेगी।

वृषभ – वृषभ राशि के जातकों को बहुत फायदा मिल सकता है। इन जातकों को नौकरी में प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना है। इनकम में वृद्धि के योग हैं। कॅरियर के मामले में आप सफलता की बुलंदियों को छूने में सक्षम रहेंगे। प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी। जीवन में चल रही बाधाएं काफी हद तक दूर हो सकती हैं।

कन्या – कन्या राशि के जातकों के लिए भी शनि की चाल बहुत खास रहेगी। आपके सभी शत्रु परास्त होंगे। रोगों से छुटकारा मिलेगा। घर के जो सदस्य बीमारियों की चपेट में थे, उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार आता जाएगा. साहस और पराक्रम बढ़त पर रहेंगे। कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। कानूनी मामलों में विजय होंगे। नौकरी या व्यापार में भी सफलता मिलेगी।

मकर – मकर राशि के जातकों को बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इन लोगों की आय में वृद्धि होगी। आर्थिक मोर्चे पर स्थिति मजबूत होगी। कार्य-व्यापार की सराहना होने से प्रमोशन की संभावना बढ़ेगी। व्यापार में भी लाभ के योग हैं। इन लोगों के रुके हुए काम अब तेजी से पूरे होंगे।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News