लुधियाना के SMEs में चीन को टक्कर देने का माद्दा, सरकार नहीं दे रही समर्थन… भारत जोड़ो यात्रा में बोले राहुल गांधी

17
लुधियाना के SMEs में चीन को टक्कर देने का माद्दा, सरकार नहीं दे रही समर्थन… भारत जोड़ो यात्रा में बोले राहुल गांधी

लुधियाना के SMEs में चीन को टक्कर देने का माद्दा, सरकार नहीं दे रही समर्थन… भारत जोड़ो यात्रा में बोले राहुल गांधी


लुधियाना: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्र और पंजाब सरकार पर स्‍मॉल और मीड‍ियम एंटरप्राइजेज (SMEs) को समर्थन न देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लुधियाना के SMEs को अगर पर्याप्त समर्थन मिले तो वे चीनी को टक्कर दे सकते हैं। राहुल कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के पंजाब चरण के तहत गुरुवार को लुधियाना में थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में नफरत, हिंसा और डर फैलाया जा रहा है।

पंजाब के दोराहा से आगे बढ़ी यात्रा

लुधियाना पंजाब का औद्योगिक केंद्र कहलाता है। भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार सुबह अपने पंजाब चरण के तहत दोराहा से आगे बढ़ी और इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इसमें शामिल हुए। भारत जोड़ो यात्रा का पंजाब चरण बुधवार को फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद से शुरू हुआ था।

पंजाब में कहां-कहां से गुजरेगी यात्रा

96941423 -

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के कई कार्यकर्ता राष्ट्रीय ध्वज थामकर चलते दिखाई दिए। भारत जोड़ो यात्रा अपने पंजाब चरण के तहत लुधियाना, गोराया, फगवाड़ा, जालंधर, दसुआ और मुकेरियां से होकर गुजरेगी। यात्रा के जम्मू-कश्मीर में दाखिल होने से पहले कांग्रेस 19 जनवरी को पठानकोट में एक रैली आयोजित करेगी।

राहुल गांधी संग आए पंजाब के नेता

96941420 -

गुरुवार सुबह यात्रा में कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद अमर सिंह, गुरजीत सिंह औजला, पूर्व विधायक गुरकीरत कोटली, पंजाब युवा कांग्रेस के प्रमुख ब्रिंदर सिंह ढिल्लों और पार्टी के कई अन्य नेता राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते नजर आए।

राहुल ने बताया लुधियाना को कैसे लगा झटका?

96941416 -

राहुल ने आरोप लगाया क‍ि लुधियाना (लघु औरमध्यम उपक्रमों) को कैसे झटका लगा? प्रधानमंत्री जी ने नोटबंदी और जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) जैसे गलत कदम लागू किए। उन्होंने कहा क‍ि नोटबंदी और गलत जीएसटी नीति नहीं हैं। नोटबंदी और गलत जीएसटी लघु और मध्यम उपक्रमों को खत्म करने के हथियार हैं। यही सच है।

चीन का मुकाबला कर सकता है लुधियाना

96941415 -

कांग्रेस नेता ने कहा क‍ि देश के अरबपति देश में रोजगार पैदा नहीं कर सकते हैं। लुधियाना के लघु और मध्यम उपक्रम देश में नौकरियां दे सकते हैं। अगर उन्हें मजबूत बनाया जाता है और समर्थन दिया जाता है, तो लुधियाना चीन का मुकाबला कर सकता है। यही सच है। लेकिन, कोई आपका साथ नहीं देता। कोई दृष्टिकोण ही नहीं है। चाहे पंजाब सरकार हो या फिर भारत सरकार।

7 सितंबर को शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा

7-

तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त होगी। राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में तिरंगा फहराएंगे। यह पदयात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली के अलावा यूपी और हरियाणा से भी होकर गुजर चुकी है।

केंद्र सरकार पर बोला हमला

96941408 -

लुधियाना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा क‍ि देश में नफरत और हिंसा के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। भारत भाईचारे, प्यार और सम्मान के भाव में यकीन रखने वाला देश है। उन्होंने नोटबंदी को लेकर बीजेपी नीत केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस कदम ने लघु और मध्यम उपक्रमों को बुरी तरह से प्रभावित किया।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News