जाफराबाद मर्डरः नींद से उठा 13 साल का रेहान, घर में जो मंजर देखा कांप गया

234
जाफराबाद मर्डरः नींद से उठा 13 साल का रेहान, घर में जो मंजर देखा कांप गया

जाफराबाद मर्डरः नींद से उठा 13 साल का रेहान, घर में जो मंजर देखा कांप गया

विशेष संवाददाता, नई दिल्लीः 13 साल के रेयान की शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे नींद खुली। वह बरामदे से भीतर के कमरे में गया। पिता इसरार और मां फरहीन बेड पर खून से लथपथ थे। फर्श पर बड़ी बहन यशफिका और इनाया भी लहूलुहान पड़े थे। यह नजारा देख वो चीख पड़ा। चाचा फरमान और दादा खुर्शीद ऊपर आए तो वो भी अवाक रह गए। बिल्डिंग में रहने वाली पूरी फैमिली जुट गई। रिश्तेदारों को भी बुला लिया गया। इस गफलत में पुलिस को 2:45 बजे कॉल की गई। इसके बाद पुलिस की तफ्तीश शुरू हुई, जिसमें विडियो सामने आने के बाद मामले का खुलासा हो गया।

सऊदी अरब में था घड़ी का कारोबार

इसरार परिवार के साथ जाफराबाद की गली नंबर 30/9 स्थित मकान की चौथी मंजिल पर रहते थे। फैमिली में पत्नी और दो बेटियों के अलावा दो बेटे रेयान (13) और राइद (5) हैं। इसी बिल्डिंग की निचली मंजिलों में माता-पिता और भाई फरमान की फैमिली रहती है। परिजनों ने बताया कि इसरार अपने परिवार के साथ कई साल तक सऊदी अरब में रहे थे। वहां उनका घड़ी का कारोबार था। वह 2018 में परिवार के साथ वापस लौट आए। मुंबई में जींस का कारोबार शुरू किया। कोरोना के दौरान घाटा हो गया और कर्ज में डूब गए। इससे परेशान रहने लगे थे।

चांदनी चौक के सट्टेबाजों के जाल में फंसे

navbharat times -

पुलिस जांच में पता चला कि इस दौरान वो चांदनी चौक के कुछ बुकियों के टच में आ गए और क्रिकेट मैचों का सट्टा खेलने लगे थे। फरहीन का मायका भी चांदनी चौक में है। गुरुवार को फरहीन की भतीजी का जन्मदिन था, जहां वो अपनी बड़ी बेटी और छोटे बेटे के साथ गई थीं। इसरार और बाकी दोनों बच्चे घर पर ही थे। रात करीब 12 बजे फरहीन दोनों बच्चों को लेकर घर लौटी थी। रात को सोने तक करीब 2:00 बज चुके थे। इसके बाद ही इस हत्याकांड और आत्महत्या को अंजाम दिया गया। (फोटोः मृतक इसरार)

खुद का विडियो बनाकर कबूल किया जुर्म

navbharat times -

पुलिस को कॉल करने में देरी करने से पहले शक हुआ था। इसलिए जिले के सभी आला अफसर, स्पेशल स्टाफ और एएटीएस टीम के अलावा आसपास के एसीपी और एसएचओ मौके पर पहुंच गए। मृतक इसरार के फोन में खुद का बनाया विडियो कबूलनामा मिलने से मामला साफ हो गया है। चारों की बॉडी को जीटीबी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। इसरार के बगल से बरामद पिस्टल .32 बोर की थी, जिससे पत्नी और दोनों बेटियों की हत्या करने के बाद इसरार ने खुद की भी जान ले ली। पुलिस यह पता लगा रही है कि यह ऑटोमेटिक पिस्टल इसरार कहां से लेकर आया था।

सट्टे में हारे 8.5 करोड़ रुपये

-8-5-

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विडियो में इसरार ने कबूल किया कि वो क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाता था। आईपीएल से लेकर अब तक वो 8.5 करोड़ रुपये हार चुका था। इतना ज्यादा कर्ज चुकाना उसके बूते में नहीं था, इसलिए वह खुदकुशी कर रहा है। यह विडियो इसरार ने पत्नी और दोनों बेटियों की हत्या करने के बाद बनाया था।

​पहले भी की थी स्यूसाइड की कोशिश

navbharat times -

पुलिस तफ्तीश के दौरान पता चला कि इसरार ने करीब एक साल पहले भी खुदकुशी की कोशिश की थी। वह उस समय यमुना विहार में रहता था। उस वक्त उसने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय पत्नी ने बचा लिया था। वह उस समय जींस के कारोबार में घाटा होने से काफी परेशान चल रहा था। (फोटोः बेटी यशफिका बाएं और इनाया दाएं)

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Source link