चाणक्य, महाभारत का जिक्र कर यूक्रेन ने भारत से लगाई गुहार, PM मोदी प्रभावशाली नेता… संकट में दखल दें

224

चाणक्य, महाभारत का जिक्र कर यूक्रेन ने भारत से लगाई गुहार, PM मोदी प्रभावशाली नेता… संकट में दखल दें

नई दिल्ली
चाणक्य और महाभारत का जिक्र करते हुए यूक्रेन ने भारत से मदद की गुहार लगाई है। रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है। राजधानी कीव में भी धमाके की खबरें हैं। ऐसे संकट के समय यूक्रेन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने की मांग की है। दरअसल, रूस के साथ भारत के मजबूत संबंध और पीएम नरेंद्र मोदी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ घनिष्ठता देख यूक्रेन चाहता है कि वह इस युद्ध को रोकने के लिए आगे आएं।

हमारी पीएम मोदी से अपील है कि वह तुरंत रूसी राष्ट्रपति पुतिन और हमारे राष्ट्रपति जेनेंस्की के बीच बात करवाएं। पीएम मोदी दुनिया के प्रभावशाली नेता हैं, उन्हें इस मामले में दखल देना चाहिए।

भारत में यूक्रेन के राजदूत इगर पोलिखा

नई दिल्ली में तैनात यूक्रेन के राजदूत ने पीएम नरेंद्र मोदी से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। रूसी राजदूत ने पुतिन से उनकी दोस्ती का हवाला देते हुए कहा कि भारत का रूस के साथ अलग रिश्ता है। वह स्थिति को ओर बिगड़ने से बचाने में अहम रोल निभा सकते हैं। यूक्रेन के राजदूत इगर पोलिखा ने कहा, ‘हमारी पीएम मोदी से अपील है कि वह तुरंत रूसी राष्ट्रपति पुतिन और हमारे राष्ट्रपति जेनेंस्की के बीच बात करवाएं।’

हम भारतीय नेतृत्व के ऐक्टिव सपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं जिससे इस जंग को रोका जा सके। हम भारत से मदद मांग रहे हैं। इस तरह अधिनायकवादी सरकार का लोकतांत्रिक देश पर हमला होता है तो भारत को अपनी वैश्विक भूमिका निभानी चाहिए। मोदी जी दुनिया के सबसे शक्तिशाली और सम्मानित नेताओं में से एक हैं।

यूक्रेन के राजदूत

भारत काफी प्रभावशाली, 2000 साल पहले यहां विद्वान हुए
उन्होंने कहा कि यूक्रेन भारत की तरह लोकतांत्रिक देश है। मैं भारत में राजदूत हूं। हमारे लिए भारत स्पेशल है। भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनना चाहता है। भारत दुनिया में काफी प्रभावशाली देश है। उन्होंने चाणक्य का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने आपका इतिहास पढ़ा है। यहां चाणक्य 2000 साल पहले हुए। जब यूरोप में कोई सभ्यता नहीं थी, यहां भारत में विद्वान हुए।

उन्होंने कहा कि आज यूक्रेन के हालात काफी बदल चुके हैं। आखिर तक हमारे राष्ट्रपति रूस के साथ द्विपक्षीय बातचीत के लिए कहते रहे लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि हमारे देश में धमाके हो रहे हैं। बॉर्डर इलाके में रूस यूक्रेन के चेकपोस्ट पर हमले कर रहा है। यूक्रेन ने हमले का जवाब देना शुरू कर दिया है। आज सुबह 5 बजे यह आक्रामक कार्रवाई शुरू हुई।

यूक्रेन के भारत में राजदूत Dr Igor Polikha ने कहा कि हमारे पास पुष्ट जानकारी है कि कई यूक्रेनियन सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले हुए हैं। बम और मिसाइल हमलों से सैन्य हवाई अड्डों, सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ हमले राजधानी के उपनगरीय इलाके में भी हुए हैं। कुछ हमले यूक्रेन की सीमा में काफी अंदर भी हुए हैं। हालात काफी बदल चुके हैं। यूक्रेन के लोग अपनी संप्रभुता और शहरों की रक्षा करने के लिए तैयार हैं। यूक्रेन के राजदूत ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए।

फाइल फोटो



Source link