कॉलगर्ल सप्लाई को लेकर हुई जयपुर के गैंगस्टर महेन्द्र मीणा की हत्या, जानिए कैसे दोस्ती- दुश्मनी में बदल गई

144
कॉलगर्ल सप्लाई को लेकर हुई जयपुर के गैंगस्टर महेन्द्र मीणा की हत्या, जानिए कैसे दोस्ती- दुश्मनी में बदल गई

कॉलगर्ल सप्लाई को लेकर हुई जयपुर के गैंगस्टर महेन्द्र मीणा की हत्या, जानिए कैसे दोस्ती- दुश्मनी में बदल गई

जयपुर: राजधानी जयपुर में 1 दिसंबर की शाम को हुई गैंगवॉर के मामले में पुलिस ने सारे राज खोल दिए हैं। प्रताप नगर इलाके में महेन्द्र मीणा की गोली मार कर हत्या करने को लेकर पुलिस ने बताया है कि मामला रंजिश से जुड़ा था। मृतक महेन्द्र मीणा भी आपराधिक प्रवृति का था। उसकी दुश्मन गैंग के विनित मेडी और उसके साथियों ने महेन्द्र की हत्या की थी। यह गैंगवार कॉल गर्ल्स की सप्लाई और रुपयों के लेन- देन के विवाद के कारण हुआ। पुलिस ने विनित मेडी गैंग के चार बदमाशों सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी विनित और उसके तीन चार साथियों की तलाश जारी है।

तीन साल पहले दोस्त थे महेन्द्र मीणा और विनित मेडी

डीसीपी ईस्ट राजीव पचार के मुताबिक वर्ष 2018-19 में महेन्द्र मीणा और विनित मेडी दोस्त थे। दोनों मिलकर एस्कॉर्ट सर्विस चलाते थे। यानी कॉल गर्ल्स उपलब्ध कराने का ऑनलाइन धंधा करते थे। सोशल मीडिया के जरिए वे विज्ञापन करते थे और जो लोग उनसे संपर्क करते, उन्हें वे कॉल गर्ल्स उपलब्ध कराते थे। करीब दो साल तक दोनों ने एक साथ काम किया लेकिन बाद में कॉल गर्ल्स सप्लाई करने और रुपयों के लेन देन को लेकर विवाद हो गया। फिर दोनों अलग अलग हो गए और अलग अलग एस्कॉर्ट सर्विस चलाने लगे।

कॉलगर्ल्स सप्लाई और रुपयों के विवाद में हुई दुश्मनी

प्रताप नगर थाना प्रभारी भजनलाल का कहना है कि कॉल गर्ल्स की सप्लाई और रुपयों के लेन देन में महेन्द्र मीणा और विनित मेडी के बीच विवाद हो गया था। बाहरी राज्यों से मंगवाई जाने वाली कॉलगर्ल्स के लिए भी दोनों में झगड़ा होता था। देह व्यापार के इस धंधे में अपना अपना वर्चस्व कायम करने के लिए दोनों में रंजिश हो गई। दोनों में कई बार झगड़े भी हुए। इसी रंजिश के चलते विनित मेडी गैंग और उसकी गैंग के सदस्यों ने महेन्द्र मीणा को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।

रैकी कर किया जानलेवा हमला, महेन्द्र की मौके पर ही मौत

विनित मेडी गैंग ने कई दिनों तक महेन्द्र मीणा की रैकी की। 1 दिसंबर को महेन्द्र मीणा अपने साले संदीप मीणा और अन्य साथियों के साथ प्रताप नगर स्थित गोदावरी अपार्टमेंट के बाहर चाय की थड़ी (दुकान) पर बैठा था। रैकी के अनुसार विनित मेडी अचानक अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और महेन्द्र और उसके साथियों को घेर लिया। महेन्द्र और संदीप ने भागने की कोशिश की। संदीप भागने में कामयाब हो गया लेकिन महेन्द्र के भागने के दौरान पीछे से गोली मारी गई। गोली लगने के कुछ ही सेकेंड बाद महेन्द्र नीचे गिर गया। हमला करने के बाद विनित मेडी और उसके साथी फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और महेन्द्र मीणा को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने महेन्द्र मीणा को मृत घोषित कर दिया।

राजू ठेहट के 25 गोली मारी तेरे 50 मारूंगा, 5 करोड़ की रंगदारी के लिए गैंगस्टर रोहित गोदारा ने व्यापारी को धमकाया

अलग अलग राज्यों में काटी फरारी, नेपाल भागने की फिराक में थे

डीसीपी ईस्ट राजीव पचार ने कहा कि हमला करने के बाद विनित मेडी और उसके साथ तुरंत जयपुर से बाहर भाग गए। पुलिस की टीमों में काफी पीछा किया लेकिन गैंग के अलग अलग सदस्य अलग अलग इलाकों में फरार हो गए। विनित और उसका एक साथ यूपी गए। यूपी पुलिस के सहयोग से संदिग्ध ठिकानों पर छापा मारा लेकिन कुछ समय पहले ही वह फरार हो गया। पुलिस की एक टीम गुजरात भी गई लेकिन विनित का फिलहाल पता नहीं चल सका है। विनित के एक साथी प्रियांशु मीणा को जोधपुर से गिरफ्तार किया गया जबकि तीन अन्य साथियों भरत लाल मीणा, यादराम मीणा और मोनू कटकड को जयपुर से गिरफ्तार किया।

चाचा और मां सहित चार मुल्जिम पूर्व में गिरफ्तार

थाना प्रभारी भजनलाल ने बताया कि हत्याकांड के एक सप्ताह बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी विनित मेडी के चाचा विवेक मीणा और मां सुनीता मीणा को गिरफ्तार किया था। गैंगवार के बाद विनित जयपुर से टोंक होते हुए अपने घर पहुंचा। घर पर चाचा और मां ने विनित को 50 हजार रुपए और मोटर साइकिल उपलब्ध कराई जिससे वे भाग गया था। विनित को फरार कराने में उसके पिता का भी अहम रोल है। गैंगवार की घटना के बाद से विनित के पिता भी फरार हैं। आरोपियों को भगाने में मदद करने के आरोप में चाचा और मां के साथ दो अन्य आरोपियों अमर चंद और मुजाहिद्दीन को भी गिरफ्तार किया है। (रिपोर्ट – रामस्वरूप लामरोड़, जयपुर)

Jodhpur Rajasthan Gang War: बजरी माफिया भिड़े, कार को बार-बार ट्रक से टक्कर मारी, चली गोलियां

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News