केबीसी की हॉटसीट पर सतना की बेटी, 9 सही जवाब देकर शो में आज भी दिखेंगी | Satna’s daughter Pinki on the hotseat of KBC | Patrika News
पिंकी ने सवाल पूछा कि क्या आप के घर में कपड़े धुलते हैं। इसका जवाब देते हुए बच्चन ने कहा कि क्या आप यह समझती हैं कि हम लोग एक बार कपड़ा पहनने के बाद फेंक देते हैं। नहीं देवीजी, ऐसा नहीं है। हमारे घर में भी कपड़े धुलते हैं। मैं तो अपने कपड़े स्वयं धोता हूं। पिंकी के देशी सवाल और अमिताभ बच्चन के जवाब सुन दर्शक लोटपोट होते रहे।
ऐसे तय किया सफर
पिंकी ने बताया कि केबीसी की प्रक्रिया मई 2022 से प्रारंभ हो गई थी। मोबाइल फोन के जरिए रजिस्ट्रेशन कराया। इसके बाद हर दिन एक सवाल पूछा जा रहा था। मोबाइल के जरिए सवालों के जवाब दिए। फिर आइबीआर का फोन आया। उसके 3 सवालों का सही जवाब देने पर ऑडिशन के लिए चयनित हुई। भोपाल में ऑडिशन हुआ। उसमें 20 सवाल पूछे गए। 15 सवालों के सही जवाब देने पर इंटरव्यू हुआ। इंटरव्यू में सलेक्शन होने के 3 माह बाद मुंबई बुलाया गया। मुंबई में शूटिंग में 10 प्रतिभागियों के बीच ट्रिपल टेस्ट के तीन सवालों के सही और जल्दी जवाब देने पर हॉट सीट के लिए सिलेक्शन हुआ।