कमलेश तिवारी की पत्नी ने खुशी दुबे से की मुलाकात, फिर कही ये बात

155

कमलेश तिवारी की पत्नी ने खुशी दुबे से की मुलाकात, फिर कही ये बात

गले लगकर खुशी दुबे ने रोते हुए सुनाई आपबीती

लखनऊ। हिन्दू समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष किरन कमलेश तिवारी ने आज लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में बिकरु कांड के अभियुक्त अमर दूबे की पत्नी खुशी दुबे से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ खुशी दूबे से मुलाकात की और दुख दर्द में साथ देने का वादा किया। पार्टी अध्यक्ष किरन कमलेश तिवारी ने राजधानी के राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में गंभीर हालत भर्ती खुशी दुबे के इलाज के बारे में डॉक्टरों से बातचीत की ।

अस्पताल में जीवन -मौत से जूझ रही खुशी दुबे से मुलाकात के बाद पार्टी अध्यक्ष किरन कमलेश तिवारी ने कहा कि बिना किसी कसूर के सज़ा काट रही खुशी की हालत ठीक नही है उसे तत्काल रिहा किया जाना चाहिए। बिकरू कांड में शादी के 9 दिन बाद विधवा हुई खुशी की रिहाई की मांग करते हुए। उन्होंने कहा कि दस महीने जेल में रखने के बाद भी आरोप तय नहीं हो सका है। लखनऊ के अस्पताल में वह जीवन-मौत से जूझ रही है। अगर कोई आरोप तय नहीं हो पाया तो उसे रिहा किया जाए।

हिन्दू समाज पार्टी की अध्यक्ष किरन तिवारी ने कहा कि बेकसूर महिला पर आखिर ज्यादती क्यो की जा रही है राज्य की योगी सरकार को इस मामले पर तत्काल ध्यान देना चाहिए। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि आखिर जब खुशी दुबे की इस कांड में कोई संलिप्तता नही पाई गई तो इस निर्दोष को किस बात की सजा दी जा रही है।उन्होंने कहा कि खुशी दुबे पर कोई आरोप नहीं है फिर भी उसे जेल भेज दिया गया। उसे बेहतर उपचार की जरूरत है।

हिन्दू समाज पार्टी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि अगर खुशी दुबे पर अब तक आरोप तय नहीं हुआ है। तो उसे तत्काल रिहा किया जाए। साथ ही पार्टी ने कहा है कि अगर सरकार इस मामले में तत्काल कार्रवाई नही करेगी तो हिन्दू समाज पार्टी खुशी दुबे के लिए संघर्ष कर न्याय दिलाने के लिए प्रत्येक सम्भव कार्य करेगी।











उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News