औरंगाबाद की 3 खबरें: जमीनी विवाद में गर्दन में सटाकर मारी गोली, नक्सली सलैया अरेस्ट, छेड़खानी में दोषी करार

85
औरंगाबाद की 3 खबरें: जमीनी विवाद में गर्दन में सटाकर मारी गोली, नक्सली सलैया अरेस्ट, छेड़खानी में दोषी करार

औरंगाबाद की 3 खबरें: जमीनी विवाद में गर्दन में सटाकर मारी गोली, नक्सली सलैया अरेस्ट, छेड़खानी में दोषी करार

औरंगाबाद: जमीनी विवाद में हिंसक झड़प और गोलीबारी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार की सुबह फिर एक ऐसी ही घटना सामने आई है, जहां जमीनी विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुंशी बीघा गांव निवासी रामेश्वर शर्मा के 28 वर्षीय पुत्र सुदर्शन शर्मा के रूप में की गई। बताया जाता है कि सुदर्शन शर्मा का जमीनी विवाद गांव के ही कुछ लोगों के साथ कई साल से चला आ रहा था। यह विवाद न्यायालय तक भी पहुंचा था। बावजूद इसके सोमवार की सुबह जब सुदर्शन अपने खेत पर धान की रोपनी को लेकर जुताई करने पहुंचा था, उसी समय गांव के कुछ लोग हथियार से लैस होकर खेत पर पहुंचे और सीधे सुदर्शन पर हमला कर दिया।

सुदर्शन के साथ रहे अन्य भाइयों ने भी बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन वे गोली की तब तक गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर अपराधी भाग निकले। खून से लथपथ सुदर्शन को परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिले में एक सप्ताह का रेकॉर्ड देखा जाए तो जमीनी विवाद में तकरीबन एक दर्जन घटनाएं घट चुकी है।

नाबालिग लड़की से छेड़खानी के मामले में अभियुक्त दोषी करार
औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय के स्पेशल पोक्सो कोर्ट के न्यायाधीश ब्रजेश कुमार पाठक की अदालत ने सोमवार को महिला थाना कांड संख्या 15/19 में निर्णय पर सुनवाई करते हुए एकमात्र अभियुक्त माली थाना के मंझोलिया निवासी नागेन्द्र पासवान दप्रसं की धारा 341, 354ए, पोक्सो एक्ट की धारा 8 में दोषी करार दिया। स्पेशल पीपी शिवलाल मेहता ने बताया कि अभियुक्त को बंधपत्र विखंडित कर जेल भेज दिया गया है। सजा के बिन्दु पर सुनवाई की तिथि 23 जुलाई निर्धारित की गयी है। अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि पीड़िता के पिता ने प्राथमिकी में बताया था कि वे आंधप्रदेश में काम करते हैं। 12 मई 2019 को घर से फोन आया कि पड़ोसी अभियुक्त हमारे घर में हमारी लड़की की मां के अनुपस्थिति में चिप्स के मशीन के बहाने घुसा और लड़की को अकेले देखकर बुरे नियत से हाथ पकड़ लिया। लड़की ने हल्ला किया तो मुंह गमछा से बांधने लगा। तब मेरे भाई की लड़की आई तो वह भाग गया। घटना की जानकारी मिलते हम घर आए और बेटी और उसकी मां को लेकर न्याय के लिए महिला थाना ले गए जहां प्राथमिकी दर्ज कराई।।
Aurangabad News: माओवादियों का लेवी कलेक्टर गिरफ्तार, पढ़ें औरंगाबाद की बड़ी खबरें
औरंगाबाद एसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर नक्सली सलैया
थाना की पुलिस और एसएसबी भलुआही कैंप ने संयुक्त छापेमारी कर पूर्व के कई नक्सली घटनाओं में शामिल नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली की पहचान सलैया थाना क्षेत्र के कोसडीहरा गांव निवासी द्वारिका यादव उर्फ विधायक के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अजय शंकर ने बताया कि गया जिले के आमस थाना में दर्ज कांड संख्या 58/11 नक्सली मामले में वह फरार चल रहा था। संयुक्त कार्रवाई में उसकी गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि वह कोसडीहरा में अपने घर पर है, जहां से उसे धर दबोचा गया। पूछताछ के बाद आमस थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। पूर्व के मामले में फरार चल रहे हैं नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News