आम जनता को दिवाली का बड़ा गिफ्ट, सरकार ने कम कर दिए पेट्रोल-डीजल के दाम

108

आम जनता को दिवाली का बड़ा गिफ्ट, सरकार ने कम कर दिए पेट्रोल-डीजल के दाम

तेल की कीमतों पर महंगाई थम नहीं रही है….

भोपाल। दीपावली के अवसर पर पेट्रोल-डीजल (Government Oil Companies) के बढ़ते दाम से आम आदमी को राहत मिली है। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल (Petrol) और डीजल पर उत्पाद शुल्क कम करने के बाद कई राज्यों ने टैक्स कम कर दिया है। जिससे अब पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी आ गई है।

वहीं केंद्र सरकार के बाद मध्य प्रदेश सरकार भी जनता को बड़ा तोहफा दिया है। मप्र सरकार ने भी पेट्रोल-डीजल के दाम कम कर दिए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट किया- ‘मध्य प्रदेश में भी डीजल पेट्रोल के दाम और कम करने के लिए रेट घटाने का हमने फैसला किया है, जो आज दीपावली के दिन से ही लागू होगा.’

कहां कितनी कीमत

भोपाल: पेट्रोल – 112.56 प्रति लीटर, डीजल – 95.40 प्रति लीटर.
जबलपुर: पेट्रोल – 112.54 प्रति लीटर, डीजल – 95.41 प्रति लीटर.
इंदौर: पेट्रोल – 113.80, डीजल- 96.90.
ग्वालियर: पेट्रोल- 112.35, डीजल – 95.21 रुपए प्रति लीटर

एक महीने में 12 बार बढ़े दाम

पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार वृद्धि हो रही थी। अक्टूबर माह में ही करीब 12 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े है। इस दौरान करीब 11 और 12 रुपए वृद्धि हुई है।

1 साल में पेट्रोल के दाम 28 रुपए बढ़े

जानकारी के अनुसार 28 सितंबर से अब तक कंपनियां ने 26 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए। 1 साल में तेल कंपनियाें ने पेट्रोल के दाम 28 रुपए प्रति लीटर बढ़ा चुकी है।

सुबह 6 बजे कीमतों में होता है बदलाव

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव रोजाना सुबह 6 बजे होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड-र्व की क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।









उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News