SWACHH SURVEKSHAN 2022: केन्द्र की टीम आई तो नंबर वन आने के लिए जयपुर ने किया ये काम | SWACHH SURVEKSHAN 2022 JAIPUR CLEANING SYSTEM | Patrika News

131

SWACHH SURVEKSHAN 2022: केन्द्र की टीम आई तो नंबर वन आने के लिए जयपुर ने किया ये काम | SWACHH SURVEKSHAN 2022 JAIPUR CLEANING SYSTEM | Patrika News

Jaipur Cleaning System जयपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 को लेकर शहर की असली परीक्षा शुरू हो चुकी है, SWACHH SURVEKSHAN 2022 केन्द्र की टीम जयपुर में सफाई व्यवस्था की जांच में जुटी है, SWACHH SURVEKSHAN Ranking हैरिटेज नगर निगम ने सड़क किनारे पड़े कचरा डिपो पर मुख्य फोकस कर दिया है। Heritage Municipal Corporation Jaipur कई कचरा डिपो को हटा दिया गया है, तो कुछ जगहों पर खुदाई कराकर वहां रोड़ी सीमेंट की परत डाली जा रही है।

जयपुर

Published: April 24, 2022 03:11:10 pm

Jaipur Cleaning System जयपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 को लेकर शहर की असली परीक्षा शुरू हो चुकी है, SWACHH SURVEKSHAN 2022 केन्द्र की टीम जयपुर में सफाई व्यवस्था की जांच में जुटी है, इस बीच हैरिटेज नगर निगम ने सड़क किनारे पड़े कचरा डिपो पर मुख्य फोकस कर दिया है। Heritage Municipal Corporation Jaipur कई कचरा डिपो को हटा दिया गया है, तो कुछ जगहों पर खुदाई कराकर वहां रोड़ी सीमेंट की परत डाली जा रही है। केन्द्र की टीम का ही भय सही, इससे धरातल पर सड़क किनारे दिनभर पड़े रहने वाले कचरा डिपो गायब होते नजर आ रहे है।
हैरिटेज नगर निगम क्षेत्र में करीब 1500 से अधिक जगह कचरा डिपो बने हुए है। मुख्य मार्गों के साथ सड़क किनारे इन कचरा डिपो पर दिनभर कचरा पड़ा नजर आता था। स्थानीय लोगों के साथ नगर निगम के सफाई कर्मचारी भी इन कचरा डिपो पर कचरा डाल जाते थे। अब इनदिनों स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर सफाई की सच्चाई जांचने के लिए केंद्रीय टीम शहर में है। टीम वार्डों में घूमकर सर्वे कार्य कर रही है, सफाई व्यवस्था को लेकर लोगों से बातचीत करने के साथ कचरा गंदगी की फोटो भी ले रही है। इसे देखते हुए निगम प्रशासन ने मुख्य फोकस इनदिनों शहर के कचरा डिपो पर कर दिया है। इन कचरा डिपो पर कचरा नजर नहीं आए, इसके लिए सभी स्वास्थ्य निरीक्षकों को निर्देश जारी कर रखे है। वहीं इन कचरा डिपो से कचरा भी दिन में दो बार उठ रहा हैै। इस बीच सफाई कर्मचारी भी इन डिपो पर फैलने वाले कचरे को एकत्र करते नजर आ रहे है।

SWACHH SURVEKSHAN 2022: केन्द्र की टीम आई तो नंबर वन आने के लिए जयपुर ने किया ये काम

यहां से हटाए कचरा डिपो
— जवाहर नगर में मोनीलेक मार्ग पर मुख्य मार्ग से कचरा डिपो को हटाकर सड़क का खोद दिया गया, ताकि लोग फिर से कचरा नहीं डाले, इस जगह को पक्का किया जा रहा है।
— जवाहर नगर के गोल मार्केट के पीछे मुख्य सड़क से कचरा डिपो को हटाकर नगर निगम ने बोर्ड लगा दिया, इस पर कचरा डालने पर जुर्माना वसूलने की बात लिखी गई है।

केन्द्र की टीम कर रही दौरा
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर शहर की सफाई जांचने के लिए केन्द्र की टीम इनदिनों जयपुर में है। ये टीम सदस्य अलग—अलग जगहों पर जाकर सफाई की सच्चाई देख रही है। टीम को दिल्ली से गुगल मैप के अनुसार क्षेत्र में जाने के निर्देश मिलने के बाद वार्ड में पहुंच रही है।

newsletter

अगली खबर

right-arrow



राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News