कैलिफोर्निया: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने बुधवार को एक ट्वीट कर कहा कि उनका परिवार सुशांत की मौत के पीछे की रहस्यमयी सच्चाई के बारे में जानकारी की धैर्यपूर्वक प्रतिक्षा कर रहा है. 34 वर्षीय अभिनेता को पिछले साल जून में उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में मृत पाया गया था.
सुशांत को श्वेता ने फिर किया याद
श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने ट्विटर पर लिखा, ‘धैर्य का शाब्दिक अर्थ है – देरी, परेशानी या कष्ट को बिना क्रोधित हुए स्वीकार या सहन करने की क्षमता.’
Literal meaning of Patience-⁰the capacity to accept or tolerate delay, trouble, or suffering without getting angry or upset. And PATIENT we have been! #TruthAboutSushant
— Shweta Singh Kirti (@shwetasinghkirt) March 3, 2021
श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) अक्सर अपने भाई सुशांत (Sushant Singh Rajput) की याद में पोस्ट करती हैं. वे उनकी पुरानी फोटो और साथ बिताए खूबसूरत पलों को भी सुशांत के फैंस से साझा करती हैं. सुशांत का परिवार और उनके फैंस आज भी सुशांत के जाने की तकलीफ से उबर नहीं पाए हैं.
बहन ने लिखी कविता
कैलिफोर्निया की रहने वाली डिजाइनर श्वेता (Shweta Singh Kirti) ने अपने दिवंगत भाई सुशांत (Sushant Singh Rajput) के निधन का दर्द बयां करने के लिए एक कविता भी लिखी. बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के कुछ दिनों बाद ही इसकी जांच सीबीआई को सौंपी गई थी, लेकिन एजेंसी ने अभी तक मौत के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है.
Outpouring of my heart… #TruthAboutSushant pic.twitter.com/y1Z1hKLU6V
— Shweta Singh Kirti (@shwetasinghkirt) March 3, 2021
एक्टर की मौत के बाद हुए कई खुलासे
बता दें, बीते साल 14 जून को सुशांत (Sushant Singh Rajput) ने आत्महत्या कर ली थी. मुंबई स्थित सुशांत के आवास पर उनका शव मिला था. इस दौरान परिवार का कोई भी सदस्य उनके पास नहीं था. इस मामले में सीबीआई जांच कर रही है. साथ ही एनसीबी भी सुशांत की मौत से जुड़े ड्रग मामले में कार्रवाई कर रही है. इस मामले में अब तक कई बॉलीवुड सेलेब्स के नाम भी सामने आए हैं.
ये भी पढ़ें: बीच पर Rumored बॉयफ्रेंड के साथ Shraddha Kapoor ने काटा केक, पार्टी का वीडियो वायरल









