Yahoo search engine में सबसे ज़्यादा खोजी गयी सेलेब्रिटी बनने पर भी क्यूँ रो रही हैं सनी

348

सनी लियोने ने जब पाँच साल पहले बॉलीवुड में कदम रखा था तब हर कोई उनके बारे में दबी जुबान में तो बात करता था पर खुल कर कोई कुछ नही कहता था। मगर वक़्त के साथ उन्होने अपनी फिल्मों और बिंदास एटिट्यूड के दम पर एक अलग पहचान बनाई। आज आलम ये है कि वो जिस समारोह में जाती हैं वहाँ भीड़ क़ाबू करना मुश्किल हो जाता है। उनकी फिल्में ज़्यादा कमाई नही कर पाती लेकिन इसके बावजूद उनकी अच्छी-ख़ासी फ़ैन फॉलोइंग है।

imgpsh fullsize -

सनी के प्रती फैंस की इसी दीवानगी का नतीजा है कि वो लगातार दूसरी साल याहू सर्च इंजिन पर सबसे ज़्यादा खोजी गयी सेलेब्रिटी बन गयी है। इस लिस्ट में उन्होने ऐश्वर्या राय और प्रियंका चोपड़ा जैसी ग्लोबल सेलेब्रिटीज़ को भी पछाड़ दिया है। प्रियंका जहां दूसरे स्थान पर हैं तो ऐश्वर्या तीसरे स्थान पर जगह बना पायी। लिस्ट में दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ सरीखी अभिनेत्रियाँ भी हैं मगर वो भी सनी की फ़ैन फॉलोइंग के आगे धुंधली पड़ गयी हैं।

ऐसा नही है कि सनी सिर्फ याहू की ही मोस्ट सर्च्ड सेलेब्रिटी हैं पिछली साल वो गूगल की भी मोस्ट सर्च्ड सेलेब्रिटी थी और पहले पायदान पर क़ाबिज़ हुई थी।

sunny 2 -

अब आप सोच रहे होंगे कि जब इतना कुछ अच्छा हुआ है तो सनी रो क्यूँ रही हैं। दरअसल आज सनी की आगामी फिल्म “तेरा इंतज़ार” का नया गाना “अभागी पिया की” रिलीज़ हुआ है। गाने में अरबाज़ खान अचानक से कहीं गायब हो जाते हैं और सनी, अरबाज़ को ढूंढ रही हैं और बेतहाशा रो रही हैं।

इस गाने को कनिका कपूर ने अपनी मखमली आवाज़ दी है। वो पहले भी सनी के लिए “बेबी डॉल” गाना गा चुकी है। इसके अलावा गाने की खासियत इसका संगीत है जिसमे थोड़ा सा क्लासिकल टच दिया गया है। आप भी सुनिए ये मुग्ध कर देने वाला गाना और आनंद उठाइये।