सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू

579

बॉलीवुड के सितारे सुनीस शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे है। इससे पहले सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी नें साल 2015 में फ़िल्म द हीरो से डेब्यू किया था। सलमान ख़ान प्रोडक्शन की इस फ़िल्म में अथिया की जोड़ी आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली के साथ जमी थी। यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई थी, अथिया की दुसरी फ़िल्म मुबारकां भी फ्लॉप रही थी। अथिया के बाद अब सुनील शेट्ठी के बेटे डेब्यू करने जा रहे है।

suniel shetty son ahaan shetty debut with milan luthria rx 100 remake 1 news4social -

आरएक्स 100 की रीमेक से अपना डेब्यू करने जा रहे है अहान शेट्टी

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी तेलुगू की मशहूर फ़िल्म आरएक्स 100 के रीमेक से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत करने जा रहे है। यह फ़िल्म 2019 में रिलीज होगी। आपको बता दें, अहान शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी पापुलर है वह आए दिन अपनी कोई न कोई फोटा सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है। जिससे वह लाइम लाइट में बने रहते है।

suniel shetty son ahaan shetty debut with milan luthria rx 100 remake 3 news4social -

क्या अपने पिता की तरह सफ़ल फ़िल्में कर पाएंगे अहान शेट्टी

सुनील शेट्टी बॉलीवुड का जाना पहचाना नाम है, वह एक्शन फ़िल्मों के लिए जाने जाते है। हालांकि, पिछले कुछ वक्त से वह फ़िल्मों से कुछ दूर है। पिता के बाद अहान शेट्टी अब फ़िल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहे है। अब देखना होगा की क्या वह अपने पिता सुनील शेट्टी की तरह एक सफ़ल कलाकार बन पाएंगे की नहीं।