दिग्विजय के घर पर बनी विशेष रंगोली, तो किसी ने फैमिली के साथ मनाई दिवाली, देखें राजनेताओं ने कैसे मनाया त्योहार

241
दिग्विजय के घर पर बनी विशेष रंगोली, तो किसी ने फैमिली के साथ मनाई दिवाली, देखें राजनेताओं ने कैसे मनाया त्योहार

दिग्विजय के घर पर बनी विशेष रंगोली, तो किसी ने फैमिली के साथ मनाई दिवाली, देखें राजनेताओं ने कैसे मनाया त्योहार

Pawan Tiwari | Navbharat Times | Updated: Oct 25, 2022, 10:29 AM

Diwali 2022: शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी में एक्टिव रहने वाले कार्तिकेय सिंह भी दिवाली के मौके पर अपने पिता के साथ दिखाई दिए। भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दिवाली की बधाई दी। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के आवास पर एक खास रंगोली बनाई गई।

 

दिग्विजय के घर पर बनी विशेष रंगोली, तो किसी ने फैमिली के साथ मनाई दिवाली, देखें राजनेताओं ने कैसे मनाया त्योहार
भोपाल/रायपुर: दिवाली 2022 का मौके पर लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। दिवाली के त्योहार को आम से लेकर खास तक सभी लोगों ने बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया। किसी ने दिवाली के मौके पर देशवासियों को मैसेज दिया तो किसी ने परिवार के साथ दिवाली मनाई। मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने परिवार के साथ पूजा की वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी दिवाली का त्योहार अपनी फैमिली के साथ मनाया। आइए फोटो में देखते हैं कैसी रही भाजपा कांग्रेस के नेताओं की दिवाली।

शिवराज सिंह चौहान ने घर में की पूजा

95072306 -

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने आवास पर विधि-विधान के साथ पूजा की। बता दें कि सीएम आवास पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह आयोजित करती हैं। शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी में एक्टिव रहने वाले कार्तिकेय सिंह भी दिवाली के मौके पर अपने पिता के साथ दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को दिवाली को की शुभकामनाएं दीं।

प्रदेशवासियों को दी बधाई

95072189 -

भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दिवाली की बधाई दी। बता दें कि कोरोना वायरस के कारण बीते दो सालों से दिवाली धूमधाम के साथ नहीं मनाई गई थी। लेकिन इस बार दिवाली का त्योहार का लोगों ने दमकर आनंद उठाया।

भूपेश बघेल ने की पूजा

95072171 -

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भी अपने आवास में रीति-रिवाज से लक्ष्मी पूजा की। सीएम ने अपनी पत्नी और परिवार के लोगों के साथ पूजा की। बता दें कि धनतेरस के मौके पर भूपेश बघेल खुद सामान खरीदने के लिए बाजार पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की थी कि इस दिवाली स्थानीय उत्पादों को ही खरीदें।

कृषि मंत्री ने परिवार के साथ मनाई दिवाली

95072129 -

केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने भी दिवाली का त्योहार अपने परिवार के साथ मनाया। इस दौरान उनके बेटे और बहू भी साथ थे। केन्द्रीय कृषि मंत्री ने मध्यप्रदेश और समस्त देशवासियों को दिवाली की बधाई दी।

जयवर्धन सिंह ने परिवार के साथ मनाई दिवाली

95072144 -

मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और दिग्विजय सिंह ने अपनी फैमिली के साथ दिवाली मनाई। उन्होंने अपने पत्नी और बेटी की फोटो सोशल मीडिया में शेयर कर लोगों को दिवाली की बधाई दी।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News