SP बोले-क्लिक और ड्राइव करने से पहले सोचे: सड़क और साइबर सुरक्षा जरूरी, स्टूडेंट्स को दिए टिप्स – rajsamand (kankroli) News h3>
राजसमंद में ‘थिंक बिफोर यू क्लिक, थिंक बिफोर यू ड्राइव’ थीम पर एजुकेशनल एवं करियर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साइबर क्राइम ब्रांच राजसमंद की ओर से विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान SP हेमंत कलाल ने स्टूडेंट्स से कहा- क्लिक और ड्राइव करने से पहले सोचे। साइबर और सड़क सुरक्षा जरूरी है। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ, अतिथियों का हुआ सम्मान कार्यक्रम का शुभारंभ राजसमंद SP हेमंत कलाल, सीबीए प्रशासिका शीतल गुर्जर, सह निदेशक अभिदेव शर्मा एवं जिला प्रोग्रामिंग सेल के खैरूल वसीम ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद सभी अतिथियों का उपरणा ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल ने विद्यार्थियों को प्रशासनिक सेवाओं, पुलिस विभाग, एथिकल हैकिंग सहित विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने अपने संघर्ष और सफलता की प्रेरणादायक यात्रा भी साझा की, जिससे छात्रों को मार्गदर्शन मिला। साइबर सुरक्षा और सड़क सुरक्षा पर विशेषज्ञों ने दी अहम जानकारी साइबर एक्सपर्ट खैरूल वसीम ने ‘साइबर शील्ड एवं सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा पहल’ के तहत साइबर बुलिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट और सोशल मीडिया सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को संदिग्ध लिंक से बचने और अपनी व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रखने की सलाह दी। साथ ही पुलिस विभाग द्वारा आयोजित साइबर सुरक्षा क्विज की जानकारी भी दी गई, जिसमें भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रश्नोत्तर सत्र में छात्रों ने पूछे सवाल, दिए गए जागरूकता संदेश सेमिनार के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने करियर और साइबर सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे। कार्यक्रम के अंत में प्रशासिका शीतल गुर्जर ने छात्रों को सड़क और साइबर सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनने का संदेश दिया और सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – RajasthanNews