बड़ी खबर : अब मैं रिटायर हो जाऊंगी – सोनिया गांधी

530
बड़ी खबर : अब मैं रिटायर हो जाऊंगी - सोनिया गांधी

गुजरात चुनाव के बाद संसद के सीतकालीन सत्र की शुरूआत हो गई है। कई मुद्दों पर तीखी बहस होने की संभावना है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों अपनी-अपनी तैयारी में लगे हैं। इस बीच आजतक न्यूज चैनल से बातचीत में सोनिया गांधी ने कहा कि मैं अब रिटायर हो जाऊंगी। आजतक ने सोनिया से पूछा कि राहुल के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी में उनका क्या रोल होगा तो सोनिया ने रिटायर होने की बात कही।

Congress -

गौरतलब है कि राहुल गांधी शनिवार को आधिकारीक रूप से कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बन जाएंगे। इसके लिए शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में बड़े कार्यक्रम का आयोजन होगा। हालांकि पार्टी की तरफ से ऐसी की घोषणा नहीं हुई है। इस बाबत पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि वो केवल पार्टी अध्यक्ष पद से रिटायर हो रही हैं ना कि राजनीति से। उनका आशिर्वाद हमारे साथ हमेशा रहेगा

 

19 साल तक कांग्रेस अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी

आपको बता दें कि 14 मार्च 1998 को सोनिया गांधी पार्टी अध्यक्ष नियुक्त हुई थीं। उसके बाद से कांग्रेस ने 2004 में सोनिया गांधी के नेतृत्व में पार्टी देश में यूपीए गठबंधन की सरकार बनाई थी। इससे पहले 1991 में राजीव गांधी की हत्या के बाद सोनिया ने राजनीति से दूर रहने का निर्णय लिया था। लेकिन पार्टी की मांग पर उन्होंने 1998 में पार्टी की कमान संभाला।

अब 19 साल बाद कांग्रेस पार्टी को नया अध्यक्ष मिल रहा है। लेकिन चुनौतियां आज भी कम नहीं है, बल्कि कहें तो ज्यादा ही है। कांग्रेस पार्टी एक बुरे दौर से गुजर रही है। ऐसे में अगर गुजरात में कांग्रेस की हार होती है, जैसा कि विभिन्न चैनलों के सर्वे बता रहे हैं तो राहुल गांधी पर और भी बड़े सवाल खड़े हो जाएगें।