मंगलवार, 4 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

सोनिया गांधी भी चाहती है, कार्यकर्ता करें ये काम

इस वक्त देश में कमजोर होती अर्थव्यवस्था पर कांग्रेस पार्टी केन्द्र की मोदी सरकार पर हमलावर है।

सोनिया गांधी भी चाहती है, कार्यकर्ता करें ये काम

इस वक्त देश में कमजोर होती अर्थव्यवस्था पर कांग्रेस पार्टी केन्द्र की मोदी सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जनता ने जिस उम्मीद के साथ भाजपा को पूर्ण बहमत देकर सत्ता पर काबिज किया है, उसके मुताबिक काम नहीं हो रहा है। अर्थव्यवस्था की हालत चिंताजनक है। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को केंद्र की नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरने की नसीहत दी। सोनिया ने कहा कि सोशल मीडिया पर सक्रिय और आक्रामक रहने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को सीधे लोगों तक पहुंचना होगा।

विज्ञापन

आपको बता दें कि पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनिया गांधी ने गुरुवार को महासचिवों, प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों और विधायक दल के नेताओं के साथ अपनी पहली बैठक में काफी अक्रामक नजर आईं। उन्होंने कहा, ‘’सत्ता के खिलाफ बोलने वालों की आवाज को दबाया जा रहा है। उन्हें डराया और धमकाया जा रहा है। देश में अर्थव्यवस्था की हालत चिंताजनक स्तर तक पहुंच गई है। मगर सत्तापक्ष ऐसे मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में कांग्रेस को केंद्र की नीतियों के खिलाफ सड़कों, गांवों व शहरों में निडर होकर लड़ने को तैयार रहना चाहिए।

यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा जनादेश का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस के संकल्प और संयम की परीक्षा ली जा रही है। विपक्षी नेताओं के खिलाफ राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है। सत्ता में बैठी कुछ ताकतें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार पटेल और डॉ. भीमराव अंबेडकर के संदेशों को अपने हिसाब से पेश कर रही हैं। ऐसी ताकतों के खिलाफ मजबूती से आवाज बुलंद करने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें : लगातार 10 साल तक बर्गर, पिज्जा, चिप्स खाया तो चली गई आंखों की रोशनी, जाने पूरा मामला

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →