रविवार, 2 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

सोनम वांगचुक की अस्पताल से अपील: 'संसद चलो' मार्च के लिए छुट्टी दें, डॉक्टर बोले- निगरानी ज़रूरी

तीन हफ़्तों की भूख हड़ताल के बाद अस्पताल में भर्ती सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 'संसद चलो' मार्च में शामिल होने की इच्छा जताई है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, उन्होंने सफदरजंग अस्पताल प्रशासन…

सोनम वांगचुक की अस्पताल से अपील: 'संसद चलो' मार्च के लिए छुट्टी दें, डॉक्टर बोले- निगरानी ज़रूरी
(फोटो: IANS)

तीन हफ़्तों की भूख हड़ताल के बाद अस्पताल में भर्ती सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 'संसद चलो' मार्च में शामिल होने की इच्छा जताई है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, उन्होंने सफदरजंग अस्पताल प्रशासन को पत्र लिखकर छुट्टी की मांग की है, ताकि वे इस प्रदर्शन में हिस्सा ले सकें। वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि वांगचुक की हालत स्थिर है, लेकिन उन्हें लगातार निगरानी में रखना आवश्यक है।

विज्ञापन

सोनम वांगचुक को 18 जुलाई को दिल्ली पुलिस ने उपचार के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था। अपने पत्र में उन्होंने कहा, “मैं अब अच्छा महसूस कर रहा हूं। मेरी सेहत का पैरामीटर भी बिल्कुल सामान्य है, इसलिए मैं सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि मुझे अस्पताल से छुट्टी दी जाए। भले ही कुछ समय के लिए दी जाए।”

डॉक्टरों की राय

सफदरजंग अस्पताल में मेडिसिन विभाग की प्रमुख डॉ. प्रो. मनीषा बैस ठाकुर ने बताया कि सुबह हुई जांच में वांगचुक की हालत पूरी तरह स्थिर पाई गई और उनके ब्लड टेस्ट भी सामान्य हैं। हालांकि, उन्होंने कहा, “ठीक होने के बावजूद भी उन्हें स्वास्थ्य समस्या होने की आशंका बनी हुई है, क्योंकि वो पिछले लंबे समय से भूख हड़ताल पर थे। ऐसी स्थिति में उनकी सतत निगरानी जरूरी हो जाती है।” उन्होंने यह भी जानकारी दी कि एम्स के डॉक्टरों को मिलाकर एक टीम गठित की गई है, जो इसी नतीजे पर पहुंची है कि उन्हें निरंतर निगरानी की आवश्यकता है।

एम्स के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डॉ. अक्षय कुमार ने भी इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा, “हम लोग पिछले दो दिनों से उनकी स्वास्थ्य निगरानी कर रहे हैं। अभी उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। उनके पैरामीटर नॉर्मल रेंज पर हैं। लंबे समय से उपवास पर रहने के कारण स्वास्थ्य समस्या की आशंका बनी रहती है।”

मार्च और सुरक्षा

इस बीच, कॉकरोच जनता पार्टी 'संसद चलो' मार्च के लिए संसद भवन की ओर रवाना हो चुकी है। इस मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वांगचुक के कई समर्थक उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जता रहे हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

इनपुट: IANS

N

News4Social राजनीति डेस्क

News4Social राजनीति डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से राजनीति और चुनाव से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →