सोनाली ने दो लाइफलाइन से जीते 12 लाख पर 25 लाख के जवाब में चूंकी, क्या आप जानते हैं सही जवाब?
‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ में कई कंटेस्टेंट ऐसे आते हैं, जो शुरुआत तो अच्छी करते हैं लेकिन एक समय बाद वह जीतते-जीतते हार जाते हैं। बीते एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही हुआ। जब हॉट सीट पर बैठी सोनाली खेलते-खेलते एक सवाल पर अटक गईं और भारी धनराशि जीतने में चूंक गईं। और महज 12 लाख ही अपने साथ घर ले जा सकीं। आइए बताते हैं कि ऐसा क्या सवाल था जिसका जवाब वह नहीं दे पाईं।
दरअसल, Kaun Banega Crorepati 14 के पिछले एपिसोड में रोल ओवर कंटेस्टेंट सोनाली का पहले अमिताभ बच्चन इंट्रोडक्शन देते हैं। तभी वह बिग बी को बीच में टोक देती हैं। कहती हैं कि नवरात्रि है इसलिए शो की शुरुआत माता रानी को याद करके करेंगे। फिर वह जय जगन्नाथ की प्रार्थन कर गेम को खेलना प्रारम्भ करती हैं। इसके बाद होस्ट उनके सामने तीन लाख 20 हजार का सवाल रखते हैं।
सोनाली को मिला 3 लाख 20 हजार का चेक
सोनाली बिना समय गंवाए सही जवाब देती हैं। उसे अमिताभ बच्चन लॉक कर देते हैं और ऐसे वह ये घनराशि जीत जाती हैं। इसके बाद उस सवाल के जवाब को अमिताभ एक्सप्लेन करते हैं। उसके बारे में विस्तार से बताते हैं। फिर वह उन्हें जीती हुई प्राइज मनी का चेक हैंडओवर करते हैं।
25 लाख के सवाल पर अटकीं सोनाली
अमिताभ बच्चन ने सोनाली के सामने 6 लाख 40 हजार का सवाल पेश किया। काफी सोचने बिचारने के बाद कंटेस्टेंट ने इसका भी सही जवाब देकर बिग बी को इम्प्रेस कर दिया। ऐसे ही वह 12 लाख का सवाल भी सही से बता देती हैं। फिर उनकी कम्प्यूटर स्क्रीन पर आता है 25 लाख का सवाल- भारत में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में से कौन सा सांस्कृतिक और प्राकृतिक महत्व दोनों की ‘मिश्रित’ स्थिति रखता है? ऑप्शन दिए- कंचनजंगा नेशनल पार्क, खजुराहो ग्रुप ऑफ माउंटेन्स, भीमबेटका के रॉक शेल्टर्स, एलीफेंटा की गुफाएं।
सोनाली ने नहीं किया लाइफलाइन का इस्तेमाल
इस सवाल के जवाब में सोनाली कंफ्यूज हो गईं। उन्हें बिग बी ने बताया कि अभी भी उनके पास एक लाइफलाइन बाकी है। इसमें वह अपने दोस्त को कॉल करके जवाब जान सकती हैं। लेकिन यहां सोनाली अपनी लाइफलाइन इस्तेमाल नहीं करती हैं। वह ऑप्शन तुक्का लगाती हैं और ऑप्शन सी को लॉक करने के लिए कहती हैं।
अमिताभ बच्चन ने बताया सही जवाब
यहां सोनाली का सवाल गलत हो जाता है। बिग बी उनसे कहते हैं कि उन्हें अपनी लाइफलाइन का इस्तेमाल कर लेना चाहिए था तो शायद वह कुछ राशि जीत जातीं। खैर इसका सही जवाब है ऑप्शन ए- कंचनजंगा नेशनल पार्क। इसके बाद होस्ट उनसे अलविदा लेते हैं और 3, 20,000 उनके खाते में ट्रांसफर कर देते हैं।