कलर्स पर प्रसारित होने वाले शो बिग बॉस में दर्शकों को काफी सारे झगड़े देखने को मिलते हैं। घर के अंदर सपना चौधरी काफी ज्यादा गुस्से वाले स्वभाव की थीं। रविवार को प्रसारित हुए वीकेंड का वार में सलमान खान ने बताया कि सपना घर से बाहर जा रही हैं। इस हफ्ते हिना खान, सपना चौधरी, प्रियांक शर्मा और शिल्पा शिंदे नॉमिनेट हुए थे लेकिन सपना को घर से बाहर आना पड़ा। उनके बाहर आने के पीछे कुछ वजहें थीं जिनके बारे में हम आपको बताते हैं।
The three nominated housemates take part in a new elimination process. Who will be out? Keep watching #BB11. #WeekendKaVaar pic.twitter.com/4Vk6vx5dqf
— COLORS (@ColorsTV) November 26, 2017
शुरुआत में सपना ने विकास और पुनीश को अपना भाई माना था लेकिन बाद में वो गुटबंदी का शिकार बन गईं। घर में दोस्त से ज्यादा उनके दुश्मन बन गए। कई बार उन्हें बिना सच जाने बातों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए देखा गया है। इसके अलावा कुछ दिनों पहले हिना, प्रियांक और लव से उनकी काफी गहरी दोस्ती हो गई थी। घर के अंदर सपना को किसी बात पर भी बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता था जिसकी वजह से वो गलत शब्दों का इस्तेमाल करती थी।
बीबी अदालत टास्क के दौरान सपना को बंदगी कालरा के साथ लड़ते हुए देखा गया था। हमेशा खुद के फैसले लेने वाली सपना बाद में हिना के इशारों पर नाचती हुई दिखीं जो दर्शकों को रास नहीं आया। सपना की देहाती भाषा ने कई विवादों को जन्म दिया। अपनी बोली की वजह से बीबी अदालत के दौरान पुनीश ने उन्हें अनपढ़ कहा था। जिसके जवाब में चौधरी ने कहा था कि मुझे तेरी शक्ल से भी ज्यादा तमीज है।