sidhi: शहरी अंचल से ज्यादा ग्रामीण अंचल का बेहतर रहा परीक्षा परिणाम | sidhi: Exam results of rural areas were better than urban areas | Patrika News

12
sidhi: शहरी अंचल से ज्यादा ग्रामीण अंचल का बेहतर रहा परीक्षा परिणाम | sidhi: Exam results of rural areas were better than urban areas | Patrika News


sidhi: शहरी अंचल से ज्यादा ग्रामीण अंचल का बेहतर रहा परीक्षा परिणाम | sidhi: Exam results of rural areas were better than urban areas | Patrika News

सतनाPublished: May 16, 2023 09:20:11 pm

कक्षा 5वीं-8वीं में जिले के मझौली विकासखंड के बच्चों ने मारी बाजी, 5वीं का 88.90 व 8वीं का 85.56 प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम
-परीक्षा परिणाम में सीधी विकासखंड जिले में रहा फिसड्डी
-विकासखंडवार कक्षा-5वीं-8वीं के परीक्षा परिणाम की स्थिति पर एक नजर

sidhi: Exam results of rural areas were better than urban areas

sidhi: Exam results of rural areas were better than urban areas

सीधी। प्रदेश भर में पहली बार बोर्ड पैटर्न पर आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षा का परिणाम सोमवार को राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी किया जा चुका है। प्रदेश स्तर से परीक्षा परिणाम घोषित किये जाने के बाद अब जिला स्तर पर परीक्षा परिणाम की समीक्षा शुरू कर दी गई है।
सीधी जिले का परीक्षा परिणाम संभाग में बेहतर स्तर पर रहा है। 8वीं में जहां संभाग में सीधी जिला नंंबर एक की स्थिति में रहा वहीं कक्षा 5वीं में रीवा जिले के बाद दूसरे नंबर रहा। वहीं जिले की बात करें तो शहरी अंचल की अपेक्षा ग्रामीण अंचलों का परीक्षा परिणाम ज्यादा बेहतर रहा। जिले का मझौली विकासखंड दोनो ही कक्षाओं में सबसे बेहतर परिणाम के साथ पहले स्थान पर रहा। यहां कक्षा 5वीं में 88.90 प्रतिशत तो कक्षा 8वीं में 85.56 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण रहे। परीक्षा परिणाम के मामले में सबसे खराब स्थिति जिला मुख्यालय के विकासखंड सीधी की रही। सीधी विकासखंड का कक्षा 5वीं में 78.41 तो कक्षा 8वीं में 71.10 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे। सीधी विकासखंड का परीक्षा परिणाम प्रभावित होने को लेकर यह भी चर्चा है कि यहां की उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन हेतु जिले के बाहर भिजवाई गई थी, जिसके कारण परीक्षा परिणाम अन्य विकासखंडों की अपेक्षा कम रहा। क्योंकि अन्य विकासखंडों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जिला स्तर पर ही कराया गया है, केवल विकासखंडों का परिवर्तन किया गया था।
—————-
विकासखंडवार कक्षा 5वीं के परीक्षा परिणाम पर एक नजर-
विकासखंड – कुल छात्र – परीक्षा में शामिल – पास – फेल – प्रतिशत
कुसमी – 1751 – 1733 – 1526 – 225 – 88.06
मझौली – 3541 – 3404 – 3026 – 515 – 88.90
रामपुर नैकिन – 5016 – 4696 – 3831 – 1185 – 81.58
सीधी – 8155 – 7658 – 6005 – 2150 – 78.41
सिहावल – 6591 – 6098 – 4840 – 1751 – 79.37
कुल – 25054 – 23589 – 19228- 5826 – 81.51
—————–
विकासखंडवार कक्षा 8वीं के परीक्षा परिणाम पर एक नजर-
विकासखंड – कुल छात्र – परीक्षा में शामिल – पास – फेल – प्रतिशत
कुसमी – 1594 – 1551 – 1289 – 305 – 83.11
मझौली – 3298 – 3012 – 2577 – 721 – 85.56
रामपुर नैकिन – 4934 – 4365 – 3520 – 1414 – 80.64
सीधी – 7471 – 6641 – 4722 – 2749 – 71.10
सिहावल – 5735 – 5105 – 3892 – 1843 – 76.24
कुल – 23032 – 20674 – 16000- 7032 – 77.39
—————–
ग्रेडवार कक्षा 5वीं और 8वीं के बच्चों की स्थिति-
गे्रड – कक्षा 5वीं – कक्षा 8वीं
ए प्लस – 188 – 463
ए – 2333 – 3743
बी प्लस – 6848 – 6344
बी – 7404 – 4483
सी प्लस – 1803 – 780
सी – 564 – 172
डी – 88 – 15
—————
परीक्षा परिणाम की होगी समीक्षा-
पहली बोर्ड पैटर्न पर आयोजित हुई कक्षा 5वीं-8वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये गए हैं। रीवा संभाग में सीधी जिले की बेहतर स्थिति रही है। विकासखंड वार परीक्षा परिणाम का तुलनात्मक अध्यययन किया जा रहा है। परीक्षा परिणाम की स्कूलवार समीक्षा की जाएगी। फेल छात्रों के लिए एक अवसर और दिया जाएगा, इसकी तिथि राज्य शिक्षा केंद्र से निर्धारित होगी।
विष्णु पांडेय, एपीसी जिला शिक्षा केंद्र सीधी
00000000000000000000000



Source link