sidhi: फिर एक तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद | sidhi: Once again a leopard was imprisoned in a cage | Patrika News

23
sidhi: फिर एक तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद | sidhi: Once again a leopard was imprisoned in a cage | Patrika News


sidhi: फिर एक तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद | sidhi: Once again a leopard was imprisoned in a cage | Patrika News

सतनाPublished: Feb 03, 2023 09:10:38 pm

संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र में अब तक कैद किये जा चुके हैं पांच तेंदुए
-पोंड़ी गांव के समीप झंडाहिया पहाड़ी में रखे पिंजरे में कैद हुआ पांचवा तेंदुआ

sidhi: Once again a leopard was imprisoned in a cage

sidhi: Once again a leopard was imprisoned in a cage

सीधी। संजय टाइगर रिजर्व की टीम को एक और तेंदुए को पिंजरे में कैद करने में सफलता हाथ लगी है। इसके साथ ही पिंजरे में कैद किये गए तेंदुओं की संख्या पांच हो गई है। जनवरी माह में कुल तीन तेंदुए संजय टाइगर रिजर्व की टीम द्वारा पिंजरे में कैद किये गए थे, इसके दो माह पहले भी एक तेंदुआ पिंजरे में कैद किया जा चुका है। संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र में विचरण करने वाले ये वो तेंदुएं हैं जो आबादी बस्ती की ओर रूख कर रहे हैं, इन्हें पिंजरें में कैद करने के बाद रेस्क्यू सेंटर भेजा जा रहा है, पूर्व में कैद किये गए चार तेंदुए रेस्क्यू सेंटर भेजे जा चुके हैं।
संजय टाइगर रिजर्व अंतर्गत बीते 24 दिसंबर की शाम ग्राम पंचायत खैरी के गिजोहर गांव में 5 वर्षीय कमल बैगा को तेंदुआ द्वारा घर के आंगन से शिकार कर लिये जाने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों पर हमला कर दिया था। ग्रामीणों की मांग थी की ग्रामीण अंचलों की ओर रुख करने वाले तेंदुओं को कैद किया जाए। इसके बाद से विभाग द्वारा तेंदुओं को पकडऩे का रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया, जो अनवरत जारी है और अब तक पांच तेंदुए पिंजरे में कैद किये जा चुके हैं।
————-
पग मार्क के आधार पर गांव से लगी पहाड़ी में रखा गया था पिंजरा-
विभागीय अधिकारियों के अनुसार संजय टाइगर रिजर्व एरिया के पोंड़ी गांव के समीप झंडाहिया पहाड़ी में बीती रात्रि तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ है। पोड़ी गांव से लगे झंडाहिया पहाड़ी में तेंदुआ के पग मार्क चिन्हित किए गए थे, जिसके बाद आरएफ 232 में पिंजरा रखा गया था, तेंदुए को लालच देने के लिए पिंजरे के अंदर बकरी रखी गई थी और बकरी की लालच में तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया।
————–
डेढ़ सैकड़ा से अधिक तेंदुए कर रहे विचरण-
विभागीय अधिकारियों की माने तो संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र में डेढ़ सौ से दो सौ तेंदुए विचरण कर रहे हैं। इनमें से कुछ तेंदुए आबादी गांवों की ओर ज्यादा रुख कर रहें और ग्रामीणों के साथ ही पालतू मवेशियों को अपना शिकार बना रहे हैं। विभागीय निर्णय के अनुसार संजय टाइगर रिजर्व की टीम द्वारा आबादी गांवों की ओर रुख करने वाले तेंदुओं को कैद कर रेस्क्यू सेंटर भेजा जा रहा है, जहां विशेषज्ञों द्वारा उनके व्यवहार पर अध्ययन किया जाएगा इसके बाद उन्हें कहां छोडऩा है इस निर्णय लिया जाएगा।
————
मुकुंदपुर जू भेजा गया है तेंदुआ-
पोंड़ी गांव के समीप झंडाहिया पहाड़ी में बीती रात्रि एक और तेंदुए को पिंजरे में कैद किया गया है। विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर इस तेंदुए को शुक्रवार को मुकुंदपुर भेज दिया गया है। तेंदुआ के रेस्क्यू ऑपरेशन का यह अंतिम दौर था।
महावीर पांडेय, रेंजर वन परिक्षेत्र बस्तुआ
0000000000000000000000



Source link