sidhi: अनियंत्रित ट्रैक्टर खाई में गिरा, एक की मौत 6 गंभीर | sidhi: Uncontrolled tractor fell into ditch, one dead, 6 serious | Patrika News

9
sidhi: अनियंत्रित ट्रैक्टर खाई में गिरा, एक की मौत 6 गंभीर | sidhi: Uncontrolled tractor fell into ditch, one dead, 6 serious | Patrika News


sidhi: अनियंत्रित ट्रैक्टर खाई में गिरा, एक की मौत 6 गंभीर | sidhi: Uncontrolled tractor fell into ditch, one dead, 6 serious | Patrika News

सतनाPublished: Mar 29, 2023 10:03:22 pm

मझौली-जोबा मुख्य मार्ग में हुआ हादसा
-ट्रैक्टर व ट्राली में दब गए थे श्रमिक, जेसीबी की सहायता से हटवाया गया

sidhi: Uncontrolled tractor fell into ditch, one dead, 6 serious

sidhi: Uncontrolled tractor fell into ditch, one dead, 6 serious

मझौली। थाना क्षेत्र मझौली अंतर्गत मझौली-जोबा मुख्य मार्ग में अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली सहित पुल के नीचे खाई में गिर गया। हादसे में एक श्रमिक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 6 श्रमिक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी मझौली में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना मंगलवार की रात करीब 8.30 बजे की है।
बताया गया कि ग्राम बड़वाही के मजदूर ट्रैक्टर टायर का पंचर बनवाने ग्राम जोबा गए थे, जो वापस बड़वाही आ रहे थे। जैसे ही ठोंगा गांव में पुल के पास ट्रैक्टर पहुंचा अनियंत्रित होकर ट्राली सहित पुल के नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में सभी श्रमिक ट्रैक्टर में दब गए। श्रमिकों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे व डायल 100 को सूचना दी। सूचना मिलने पर एसडीओपी रोशनी सिंह ठाकुर, नगर निरीक्षक दीपक सिंह बघेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर व ट्राली को हटवाने का प्रयास किया गया, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली। इसके बाद जेसीबी की व्यवस्था की गई, जिससे ट्रैक्टर व ट्राली को हटवाकर दबे श्रमिकों को निकाला गया व उपचार हेतु मझौली अस्पताल भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने शनी पिता शोभई कोल 17 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों में सुखेंद्र उर्फ धोनी पिता मंगल कोल 18 वर्ष, प्रकाश पिता मंगल कोल 13 वर्ष, अभिषेक पिता मनोज पनिका 14 वर्ष, कुलदीप पिता देवशरण पनिका 14 वर्ष, संजय पिता महिपाल कोल 17 वर्ष, अमित पिता सुरेश पनिका 12 वर्ष सभी निवासी ग्राम बड़वाही शामिल हैं। इनमें अमित पिता सुरेश पनिका व प्रकाश पिता प्रेमलाल की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। शेष का उपचार मझौली में चल रहा है।
————
एक घंटे से अधिक समय तक दबे रहे श्रमिक-
बताया गया कि ट्रैक्टर में सवार श्रमिक हादसे के बाद करीब एक घंटे तक ट्रैक्टर के नीचे दबे रहे। पहले ग्रामीणों द्वारा ट्रैक्टर हटाने का प्रयास किया गया, बाद में मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने भी ग्रामीणों की सहायता से ट्रैक्टर हटाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही ट्रैक्टर हटाने का प्रयास शुरू किया जाता था, श्रमिकों के चपेट में आने से चींख पुकार मच जाती थी। इसके बाद पुलिस अधिकारियों द्वारा जेसीबी मंगवाई गई, तब ट्रैक्टर को हटाकर श्रमिकों को निकाला गया। इसमें करीब एक घंटे से अधिक का समय लग गया।
00000000000000000000



Source link