Advertising
Home Breaking News Hindi शिवपाल यादव ने कराया अपनी पार्टी का रजिस्ट्रेशन, जानिए क्या रखा नाम
Advertising
<

शिवपाल यादव ने कराया अपनी पार्टी का रजिस्ट्रेशन, जानिए क्या रखा नाम

963

उत्तर प्रदेश: शिवपाल यादव जल्द ही आगामी चुनावों में खड़े होने वाले है. चुनाव को देखते हुए शिवपाल ने भी तैयारियां करनी शुरू कर दी है. समाजवादी पार्टी से बगावत कर सेक्युलर मोर्चा का गठन  करने वाले शिवपाल यादव ने अपनी नई पार्टी का रजिस्ट्रेशन करा लिया है.

इस नई पार्टी का नाम ‘प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया’ रखा गया है

आपको बता दें कि शिवपाल ने खुद बताया है कि उनकी पार्टी का रजिस्ट्रेशन हो गया है. इस नई पार्टी का नाम ‘प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया’ रखा गया है. शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव की पार्टी को छोड़ कर कुछ दिनों पहले ही नए मोर्चे का गठन किया है.

मुझे समाजवादी पार्टी से निकाला गया- शिवपाल यादव

शिवपाल यादव का कहना है कि मुझे समाजवादी पार्टी से निकाला गया और साथ ही साथ मुझे और मुलायम सिंह यादव को अपमानित तक किया गया. उनका कहना है कि यह सब उन चापलूस और चुगलखोर लोग की वजह से हुआ है. उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी सेक्युलर मोर्चा में किसी भी चापलूस और चुगलखोर नही करनी पड़ेगी.

युवा रोजगार को लेकर इधर-उधर भटकने को मजबूर है

पार्टी अध्यक्ष शिवपाल ने कहा कि हम व्यवस्था में सुधार और परिवर्तन करेंगे और देश-प्रदेश को आगे लेकर जाएंगे. उन्होंने कहा कि आज कानून व्यवस्था की स्थिति काफी बेकार है. वहीं युवा रोजगार को लेकर इधर-उधर भटकने को मजबूर है. इससे पहले शिवपाल दावा कर चुके है कि उनके सहयोग के बिना यूपी में सरकार बनना मुश्किल है. ये ही नही उन्होंने कहा था कि आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी के बगौर केंद्र में कोई सरकार नही बनेगी. इतना ही नहीं उन्होंने 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत होने की बात भी कही.

Advertising
Advertising