मिस वर्ल्ड पर शशि थरूर ने किया भद्दा मज़ाक
कांग्रेस नेता शशि थरूर को रविवार को विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर के लिए ‘चिल्लर’ शब्द का प्रयोग करना भारी पड़ गया। सांसद को इसके लिए जबरदस्त आलोचनाएं झेलनी पड़ीं।
एक यूजर ने आश्चर्य जाहिर करते हुए सवाल किया कि क्या कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, जिनके ट्वीट ने उनके मजाकिया अंदाज व व्यंग्य को लेकर हाल ही में बहुत लोगों को आकर्षित किया, और शशि थरूर ने अपने अकाउंट बदल लिए थे। उन्होंने ट्वीट किया- “राहुल गांधी अकाउंट को लॉगआउट कीजिए। अपने अकांउट पर जाइए।” रोचक बात यह है कि राहुल गांधी का ट्वीट 21 वर्षीय युवती के विश्व सुंदरी बनने की उपलब्धि का गुणगान करते हुए काफी गंभीर प्रतीत हो रहा है।What a mistake to demonetise our currency! BJP should have realised that Indian cash dominates the globe: look, even our Chhillar has become Miss World!
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) November 19, 2017X (Twitter) पर देखें →
राहुल ने ट्वीट किया है- “विश्व सुंदरी-2017 मानुषी छिल्लर को उनकी उपलब्धि पर बधाइयां। हमें अपने युवाओं की उपब्धियों पर गर्व है। भारत का भविष्य युवाओं के अदम्य साहस और श्रेष्ठता पर निर्भर करता है।” एक और व्यक्ति ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तस्वीर साझा किया है, जिसमें वह हाथ उठाकर चिल्ला रही है। तस्वीर के साथ लिखा है- “अबे ये वाला पीढ़ी ले डूबेगा कोई रोको।”आपका स्तर इतना क्यों गिर गया है। https://t.co/ozVLFrBs0r
— Anupam Kher (@AnupamPkher) November 19, 2017X (Twitter) पर देखें →
कुछ अन्य ट्विटर उपयोगकर्ताओं न नाराजगी जताई है। एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने लिखा-“श्रीमान थरूर शर्म कीजिए। आपने हरियाणवी उपनाम छिल्लर का अपमान किया है और इसे मजाक के साथ जोड़ा है।” एक और ट्विटर उपयोगकर्ता ने लिखा- “यह बिल्कुल मजाक की बात नहीं है। किसी के उपनाम का मजाक बनाने की अपेक्षा हम आपसे नहीं करते हैं..निराशाजनक।”Congratulations to Miss World 2017 Manushi Chhillar on her achievement. Our young achievers make us proud. India’s future lies in the indomitable spirit & excellence of our youth.
— Office of RG (@OfficeOfRG) November 19, 2017X (Twitter) पर देखें →
What a mistake to demonetise our currency! BJP should have realised that Indian cash dominates the globe: look, even our Chhillar has become Miss World!
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) November 19, 2017X (Twitter) पर देखें →
इस पर थरूर ने ट्विटर और फेसबुक के माध्यम से लोगों से शांत होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अनुमान लगाइए कि श्लेषालंकार हास्यविनोद का सबसे सरल रूप है और द्विभाषी श्लेष उससे भी ज्यादा सरल होता है। थरूर ने कहा, “आज एक मजाकिया ट्वीट से जिन लोगों को ठेस पहुंची है, उनसे क्षमायाचना। बेशक इसमें प्रतिभावान युवती को अपमानित करने की मंशा नहीं थी। मैंने उसकी तारीफ अलग से की है।”Not everything put up in nicely framed words can be called wit. This one in particular is in very bad taste.
— Dr.Bismita (@Bismita14) November 19, 2017X (Twitter) पर देखें →



