सेवेंटीज़ की सबसे हॉट हीरोइन रही शर्मीला टैगोर आज 73 साल की हुई

985

हिंदी और बंगाली फिल्म उद्योग में अपने काम के लिए लोकप्रिय अभिनेत्री शर्मीला टैगोर आज 73 साल की हो गई हैं। शर्मिला कभी अभिनेत्री बनने की इच्छुक नहीं थी। वह खुद को एक “आकस्मिक अभिनेत्री” कहती हैं। आइये यहां आपको उनके बारे में कुछ रोचक तथ्य बताते हैं।

  • टैगोर ने सत्यजीत रे की बंगाली फिल्म अपुर संसार (दी वर्ल्ड ऑफ अपू) से 1959 अभिनेत्री के रूप में अपना कैरियर शुरू किया।  फिल्म में उन्होने मुख्य किरदार के रूप में एक दुखी दुल्हन का किरदार निभाया था। इसके बाद वो 1964 में शक्ति सामंत की कश्मीर की कली में दिखाई दी।

 

image 2 -

  • शर्मीला को दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और दो फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिले हैं। 2013 मेंउन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

 

  • शर्मिला टैगोर ने दिवंगत क्रिकेटर टाइगर पटौदी के साथ शादी कीऔर इसके लिए, उन्होने इस्लाम धर्म भी अपनाया। निकाह के वक़्त उनका नाम बेगम आयशा सुल्ताना रखा गया।

image 3 -

 

  • शर्मीला के 3 बच्चे सैफ अली खान, सोहा अली खान और सबा खान हैं।

  • एन इवनिंग इन पेरिस में उनका वॉटर सर्फिंग का दृश्य सबसे चर्चित रहा। उस वक़्त शर्मीला बॉलीवुड में पहली ऐसी अभिनेत्री बन गयी थी जिसने ऑनस्क्रीन बिकनी पहनी थी।

image 4 -

 

 

  • शर्मीला ने 1968 में भी फिल्मफेयर पत्रिका के लिए बिकीनी में फोटो शूट कराया था। मगर जब वो खुद सेंसर बोर्ड की हैड बनी तो उन्होने फिल्मों में बढ़ते बिकीनी सींस पर आपत्ति जताई।