Sharad Purnima 2022 : शरद पूर्णिमा पर बनी खीर का खास महत्व, बीमारियों से मिलता है छुटकारा | Sharad Purnima Special importance Kheer disease away | Patrika News

261
Sharad Purnima 2022 : शरद पूर्णिमा पर बनी खीर का खास महत्व, बीमारियों से मिलता है छुटकारा | Sharad Purnima Special importance Kheer disease away | Patrika News

Sharad Purnima 2022 : शरद पूर्णिमा पर बनी खीर का खास महत्व, बीमारियों से मिलता है छुटकारा | Sharad Purnima Special importance Kheer disease away | Patrika News

आज कोजागरी पूर्णिमा व्रत भी
ज्योतिषाचार्य डॉ. रवि शर्मा ने बताया कि उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र, सर्वार्थसिद्धि व राजयोग में कार्तिक स्नान शुरू हो गए है। अब पूरे एक माह श्रद्धालु तांरों क छाव में स्नान करेंगे, इस दौरान दीपदान का भी विशेष महत्व रहता है। इस दिन शरद पूर्णिमा के साथ कोजागरी पूर्णिमा व्रत भी रखा जाएगा। रात को लक्ष्मीजी के निमित्त जागरण कर माता लक्ष्मी की आराधना की जाएगी। इस दिन रात को रोशनी करने का भी विधान है।

रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है
प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. किरण गुप्ता ने बताया कि शरद चन्द्रमा की किरणे शीतलता लिए हुए होती है। संक्रांति काल होने से चन्द्रमा की किरणें 16 कलाओं से परिपूर्ण होती है। दूध में पहले से मौजूद बैक्टिरिया को चांदनी बढ़ाती है, यह खीर संक्रामक रोगों से बचाती है। इसके साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाती है।

यह भी पढ़े: कार्तिक स्नान शुरू, एक माह तांरों की छांव में स्नान करने का यह है महत्व

चांदनी रात में ठाकुरजी को लगेगा खीर का भोग
आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में शरद पूर्णिमा की विशेष झांकी शाम 7:15 से 7:30 बजे तक होगी। ठाकुर श्रीजी को सफेद पोशाक धारण कराकर विशेष अलंकार और फूलों से श्रृंगार किया गया गया है। शाम को खीर और खीरसा का भोग अर्पण किया जाएगा। ठाकुर श्रीजी का शरद का खाट सजाकर चौसर और शतरंज की झांकी सजाई जाएगी। साथ में दूध, पान, इत्र दान ठाकुर श्रीजी की सेवा में अर्पण किए जाएंगे।

मेवा मिश्रित खीर का भोग
श्री मन्न नारायण प्रन्यास की ओर से सीकर रोड स्थित श्री मन्न नारायण धाम में शरदोत्सव महामंडलेश्वर पुरूषोत्तम भारती के सान्निध्य में मनाया जाएगा। इस मौके पर ठाकुर जी का धवल पुष्पों से श्रृंगार कर मेवा मिश्रित खीर का भोग लगाया जाएगा।

रामजी के दरबार में गोविंद की झांकी
समाज श्री सीताराम की ओर से छोटी चौपड़ स्थित सीताराम जी के मंदिर में रात्रि 8 बजे शरद उत्सव शुरू होगा। मंदिर परिसर को सफेद रोशनी से सजाया जाएगा। ठाकुर सीताराम जी को नई सफेद पोशाक धारण कराई जाएगी। रामजी के दरबार में गोविंद की झांकी सजाई जाएगी। भगवान राधा-कृष्ण के समक्ष चौपड़-पासा रखे जाएंगे। रासलीला के भजन गाकर ठाकुर को रिझाया जाएगा। मंत्री राम बाबू झालानी ने बताया कि खीर का भोग लगाकर भक्तों को वितरण की जाएगी। खीर में आयुर्वेदिक औषधि भी मिलाई जाएगी।

यह भी पढ़े: इस बार दिवाली पर टूटेगी 150 साल की परंपरा, नहीं होगी गोवर्धन पूजा शरद चांदनी उत्सव भक्ति संगीत के साथ
चांदपोल बाजार के जयलाल मुंशी का रास्ताा स्थित युगल कुटीर में श्री प्रेमभाया सरकार का शरद चांदनी उत्सव रात्रि आठ से 12 बजे तक भक्ति संगीत के साथ मनाया जाएगा। समिति के अध्यक्ष विजय किशोर शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर श्री प्रेमभाया सरकार को धवल पोशाक धारण कराकर खीर का भोग लगाया जाएगा। धवल पुष्पों से श्रृंगार किया जाएगा।



राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News