बॉलीवुड के चॉकलेट बॉय शाहिद कपूर नें हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग़ पहचान बनाई है। शाहिद कपूर इन दिनों फ़िल्म कबीर सिंह की शूटिंग में व्यस्त चल रहे है। शाहिद कपूर की यह फ़िल्म साउथ की सुपरहिट फ़िल्म अर्जुन रेड्डी की हिंदी रीमेक है। इस फ़िल्म में शाहिद कपूर के साथ कियारा आडवाणी भी नज़र आएंगी। फ़िल्म का पोस्टर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। शाहिद कपूर का लुक भी इस फ़िल्म में कुछ अलग़ नज़र आ रह है।
आपको बता दें कि तेलुगु की सुपरहिट फ़िल्म है, इसमें विजय देवरकोंडा और शालिनी पांडे ने मुख्य भूमिका निभाई है, जो कि अब शाहिद कपूर और कियारा निभाएंगे, पहले इस फ़िल्म में शाहिद कपूर के साथ बॉलीवुड की नई स्टूडेंट यानी एक्ट्रेस तारा सुतारिया के आने की ख़बर आ रही थीं। लेकिन तारा नें खुद को इस फ़िल्म से दूर कर लिया था। तेलूगू में इस फ़िल्म को संदीप वांगा रेड्डी ने डायरेक्ट किया था और अब वो इसके हिंदी रीमेक को भी डायरेक्ट करेंगे। यह फ़िल्म अगले साल 21 जून को रिलीज होगी।