मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
देश

दिल्ली: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस की कार्रवाई, 4 FIR दर्ज, CJP नेता हिरासत में

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों के सिलसिले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, 12 अक्टूबर को हुए प्रदर्शन के…

दिल्ली: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस की कार्रवाई, 4 FIR दर्ज, CJP नेता हिरासत में
(फोटो: IANS)

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों के सिलसिले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, 12 अक्टूबर को हुए प्रदर्शन के संबंध में दिल्ली पुलिस ने कुल 4 एफआईआर दर्ज की हैं और CJP नेता आशुतोष रांका एवं सौरव दास सहित कुछ प्रदर्शनकारियों को एक बार फिर हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि ये एफआईआर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के उल्लंघन के आरोप में दर्ज की गई हैं। यह धारा निषेधाज्ञा लागू होने से संबंधित है, जो उस दिन कनॉट प्लेस इलाके में प्रभावी थी।

कहां और कितनी FIR दर्ज हुईं?

पुलिस के अनुसार, ये सभी मामले नई दिल्ली क्षेत्र में दर्ज किए गए हैं। इनमें से दो एफआईआर तिलक मार्ग थाने में, एक मंदिर मार्ग थाने में और एक बाराखंभा पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। यह कार्रवाई इंडिया ब्लॉक और अन्य कई संगठनों द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के एसआईआर (SIR) को लेकर किए जा रहे प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में हुई है।

हिरासत के दौरान जारी हुआ वीडियो

इस बीच, हिरासत में लिए गए सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में वह संविधान की एक प्रति के साथ दिख रहे हैं, जबकि उनके साथ मौजूद आशुतोष रांका यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि “ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा तो जंतर-मंतर पर भी होगा।” वीडियो में बस में मौजूद अन्य हिरासत में लिए गए लोग 'भारत माता की जय' और 'जय भीम, जय भीम' के नारे लगाते हुए भी दिखाई दिए।

इनपुट: IANS

N

News4Social नेशनल डेस्क

News4Social नेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से राष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →