satna: जिला पंचायत सतना में भाजपा का कब्जा, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का फैसला 29 को | BJP’s capture in jila Panchayat Satna, President’s decision on 29 | Patrika News

364
satna: जिला पंचायत सतना में भाजपा का कब्जा, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का फैसला 29 को | BJP’s capture in jila Panchayat Satna, President’s decision on 29 | Patrika News


satna: जिला पंचायत सतना में भाजपा का कब्जा, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का फैसला 29 को | BJP’s capture in jila Panchayat Satna, President’s decision on 29 | Patrika News

वार्डवार प्रत्याशियों को मिले वोट
वार्ड क्रमांक 1 – सुभाष चंद्र बुनकर ने पुष्पराज बागरी को 15 वोट से हराया। इस वार्ड में प्रत्याशी आरती वर्मा 3255, लक्ष्मण प्रसाद अहिरवार 7377, मनोज सिंह बागरी 2941, नत्थूलाल रानी बागरी 2268, पुष्पराज जुगुलकिशोर बागरी 14009, सुभाष चंद्र बुनकर 14024, नोटा को 401 मत मिले। विधिमान्य मतों की कुल संख्या 44275, रिजेक्ट वोट 1721 और डाले गये कुल मतों की संख्या 45996 है।

वार्ड क्रमांक 2 – आरती चौधरी ने वंदना देवराज बागरी को 132 वोट से हराया। इस वार्ड में प्रत्याशी आरती चौधरी को 7951, कृष्णा चौधरी को 5256, मोनू साकेत को 1996, नीशा को 2016, फूलमती सुदामा प्रजापति को 3633, प्रियंका रानी बागरी को 3901, शर्मीला डोहर को 4009, शशि सुनील चौधरी को 2561, वंदना देवराज बागरी को 7819, नोटा को 204 मत मिले। विधिमान्य मतों की संख्या 39346, रिजेक्ट वोट 1873, डाले गये मतों की कुल संख्या 41219 है।

वार्ड क्रमांक 3 – बालूलाल प्रजापति ने रामजी सतनामी को 3510 वोट से हराया। इस वार्ड में प्रत्याशी आलोक सिंह चौधरी को 1643, अमरनाथ साकेत को 2041, बाबूलाल प्रजापति को 7472, बाल गोविंद चौधरी को 3957, जितेन्द्र कुमार को 1609, केशव कोरी को 1869, कृष्णपाल दाहिया को 2519, निर्गुण प्रसाद कोरी को 2097, राम विश्वास डोहर को 1280, रामदीन सतनामी को 1995, रामजी सतनामी को 3962, शिल्पी अजीम शेखू को 2978, उमेश कुमार को 2234, उर्मिला डोहर को 2096, विद्या सागर वैजनाथ चौधरी को 2453, नोटा को 417 वोट मिले। विधिमान्य मतों की कुल संख्या 40622, रिजेक्ट वोट की संख्या 2393, डाले गये मतों की कुल संख्या 43015 है।

वार्ड क्रमांक 4 – सोमवती विष्णु प्रताप लोधी ने प्रीती सोनी को 4470 मतों से हराया। इस वार्ड में प्रत्याशी हुस्ना गफूर मंसूरी को 3753, किरण सेन को 5587, लीला देवी कुशवाहा को 3935, पार्वती शिवबालक लोधी को 3180, पूजी देवी लोधी को 2025, प्रीती सोनी को 6653, राजरानी सहेन्द्र कुशवाहा को 5321, सोमवती विष्णु प्रताप सिंह लोधी को 11123 और नोटा को 191 मत मिले। यहां विधिमान्य मतों की कुल संख्या 41768, रिजेक्ट वोट की कुल संख्या 1721, डाले गये मतों की कुल संख्या 43489 है।

वार्ड क्रमांक 5 – पूजा गूजर ने प्रभा जित्तू बागरी को 1473 मतों से हराया। इस वार्ड में प्रत्याशी नीतू दिवाकर बागरी को 3332, पूजा गूजर को 8150, प्रभा जित्तू बागरी को 6677, प्रेमवती सुखलाल चौधरी को 4823, रानी बागरी को 2451, रश्मि नंदलाल अहिरवार को 3002, सरोज सुशील गूजर को 5481, सुनीता शीतल प्रजापति को 2649, नोटा को 162 वोट मिले। विधिमान्य मतों की कुल संख्या 36727, रिजेक्ट वोट 1525, डाले गये मतों की कुल संख्या 38252 है।

वार्ड क्रमांक 6 – संध्या कुशवाहा ने पतिया बृजकिशोर चौधरी को 4424 वोट से हराया। इस वार्ड में प्रत्याशी आशा ज्ञानेन्द्र पाण्डेय को 7578, अर्चना सिंह परिहार को 2391, गुड्डी रमेश कुशवाहा को 557, माया प्रमोद कुशवाहा को 953, पतिया बृजकिशोर चौधरी को 8234, पुष्पा देवी त्रिपाठी को 1390, रेखा सिंह को 854, रुचि राजवेन्द्र सिंह को 2768, संध्या कुशवाहा को 12658, सविता विकास सिंह को 3153, शिवकली विनोद कुशवाहा को 1070, वर्षा पाण्डेय को 3434, नोटा को 238 वोट मिले। विधिमान्य मत 45278, रिजेक्ट वोट 1851, डाले गये मतों की कुल संख्या 47129 है।

IMAGE CREDIT: patrika
वार्ड क्रमांक 7 – विमला कोल ने कमल सिंह मरकाम को 4048 वोट से हराया। इस वार्ड में प्रत्याशी अवधेश सिंह गोड़ को 2310, बलदेव प्रसाद 1506, चंद्रभान कोल 3064, कमलसिंह मरकाम को 4676, लक्ष्मण प्रसाद को 2513, मनभरन कोल को 1834, मथुरिया बाई कोल को 1889, फूलचंद कोल को 2023, राजेश कुमार कोल को 3509, राजकुमारी कोल को 2526, रामविश्वास कोल को 1925, रमेश को 1505, सुदामा कोल को 3727, सुखेन्द्र प्रताप सिंह को 2741, विमला कोल को 8724 और नोटा को 201 वोट मिले हैं। विधिमान्य वोट 44673, रिजेक्ट वोट 3342 और कुल पड़े मतों की संख्या 48015 है।

वार्ड क्रमांक 8 – ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू ने अतुल सिंह को 1398 वोट से हराया। इस वार्ड में प्रत्याशियों अनुराग सिंह गुड्डा को 1094, अरुण कुमार द्विवेदी 3772, अरुण सिंह परिहार 1874, अतुल सिंह 6954, धीरेन्द्र सिंह 6717, ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू 8352, हरीनाथ मिश्रा 1357, हीरामणि त्रिपाठी 510, हीरालाल 1198, लेखराम दाहिया 1465, मोहनलाल कुशवाहा 029, रामशिरोमणि तिवारी 1784, रामकुशल केवट 1504, रामप्रताप साहू 871, शैलेन्द्र कुमार गौतम 857, शिवेन्द्र सिंह 1290, सुनील कुमार 2255, सुरेश प्रसाद कोल 2407, नोटा को 121 वोट मिले। विधिमान्य मत 8411, रिजक्ट वोट 2563, डाले गये मतों की कुल संख्या 50974 है।

वार्ड क्रमांक 9 – राजेश परौहा ने लाखन सिंह धुर्वे को 494 वोट से हराया। इस वार्ड में प्रत्याशी अरविन्द सोनी 539, भारतेन्दु कुमार द्विवेदी 316, धनंजय पाण्डेय 584, कमलेश सुहाने 4607, लाखन सिंह धुर्वे 4858, नारायण दुबे 1645, पंकज मिश्रा 150, राजेश परौहा झल्ला भैया को 5352, सतेन्द्र सिंह बुंदेला 3221, शैलेन्द्र तिवारी 3730, शीतल प्रसाद तिवारी 1772, शिवप्रसाद परौहा 3253, उत्तम चौधरी 663, नोटा को 68 वोट मिले। विधिमान्य मतों की संख्या 30758, रिजेक्ट वोट 1838, डाले गये मतों की कुल संख्या 32593 है।

वार्ड क्रमांक 10 – जयंती महेश तिवारी ने माधवी महेन्द्र पटेल को 25 वोट से हराया। यहां से बुधिया को 2498, जयंती महेश तिवारी को 8225, माधवी महेन्द्र पटेल 8200, नीलम पटेल 1307, प्रवीणा कुमारी कुशवाहा 2367, रज्जू राजा अजयपाल सिंह 7757, नोटा को 82 वोट मिले। विधिमान्य मत 30436, रिजेक्ट वोट 1526, डाले गये मतों की कुल संख्या 31962 है।

वार्ड क्रमांक 11 – श्रीधर उरमलिया ने विकास तिवारी को 15198 वोट से हराया। यहां से महिपाल सिंह को 2030, राजेेन्द्र सिंह 751, रामबहोरी पटेल 2759, श्रीधर उरमलिया 18809, विकास तिवारी 3611 व नोटा को 149 वोट मिले। विधिमान्य मतों की संख्या 28109, रिजेक्ट वोट 1074, डाले गये मतों की कुल संख्या 29183 है।

वार्ड क्रमांक 12 – देवदत्त सोनी ने सतेन्द्र कुमार कुशवाहा को 1888 वोट से हराया। यहां चंद्रप्रकाश पटेल को 4313, देवदत्त सोनी 8835, कामता प्रसाद 1695, मनोज विश्वकर्मा 1590, प्रसन्न सिंह पटेल 2439, पुनीत कौशल प्रसाद पटेल 1854, रामानंद पटेल 5814, सत्येन्द्र कुमार कुशवाहा 6947, नोटा को 147 वोट मिले। विधिमान्य मत 33634, रिजेक्ट वोट 1731, डाले गये मतों की कुल संख्या 35365 है।

वार्ड क्रमाकं 13 – मंजूलता सिंह ने प्रभा रावत को 1190 मतो से हराया। यहां मंजूलता सिंह को 7410, नेवजिया कोल को 4050, प्रभा रामप्रकाश रावत 6220, पुष्पा देवी कोल 3833, रामप्यारी कोल 3616, सरला बाई 3822, सुधा सिंह 3545, सुशीला प्रेमकुमार 3150, वित्तो बाई रावत 1554, नोटा को 190 वोट मिले। विधिमान्य मत 37395, रिजेक्ट वोट 2504, डाले गये मतों की कुल संख्या 39899 है।

वार्ड क्रमांक 14 – सुष्मिता पंकज सिंह ने उमा केबी सिंह को 557 वोट से हराया। यहां अनीता राजेश द्विवेदी 1837 अर्पणा विजयंत 3662, दशरथ भाई साकेत 4003, दीपमाला चौरसिया 2127, कृष्णा विनोद द्विवेदी 871, मीनू 2366, प्रेमकली कोल 2130, राधा सिंह 1110, रानी अखिलेश पांडे 5202, शाहजहां इदरीश 1123, श्रीकांत सिंह 1240, सुशीला चूड़ामणि शर्मा 1631, सुष्मिता पंकज सिंह 5987, उमा केवी सिंह 5430, नोटा 149 वोट मिले। विधिमान्य मत 38868, रिजेक्ट वोट 1536, कुल पड़े मत 40404 है।

वार्ड क्रमांक 15 – हरीशकांत त्रिपाठी ने नितीश सिंह पटेल को 2408 मतों से हराया। प्रत्याशी बाबूलाल यादव 1286, बालेन्द्र कुमार शर्मा 445, भैया अमित तिवारी 1782, गौरी शंकर कुशवाहा 4836, हरीशकांत त्रिपाठी 7786, जयप्रकाश सिंह तिवारी 838, नीतीश सिंह पटेल 5378, नूतन कुमार कुशवाहा 702, पंकज सिंह परिहार 3624, रजनीकांत दशरथ वर्मा 1932, राम सुफल कुशवाहा 307, रमाकांत गुप्ता 1221, राम विश्वास साके 393, सतीश कुमार सेन 1553, शैलेंद्र सिंह 3981, शिवचरण कुशवाहा 282, नोटा 103 वोट मिले। विधिमान्य मत 36449, रिजेक्ट वोट 1705, डाले गये मतों की कुल संख्या 38154 है।

वार्ड क्रमांक 16 – तारा विजय पटेल ने राजेश्वरी रूपे पटेल को 4939 मतो से पराजित किया। प्रत्याशी अनीष सुशीला तिवारी 2433, आशा अर्जुन सिंह मौहट 2013, अशोक सरस्वती पटेल 2705, गीता देवी चौधरी 1837, किरण सिंह 2661, राजेश्वरी रूपे पटेल 5344, संगीता उदित नारायण कुशवाहा 488, सरवरी 509, सविता देवी 4039, सियावती राजकुमार कुशवाहा 1545, सुमन विमल चौरसिया 714, तारा विजय पटेल 10283, विष्णु कांति सिंह तिवारी 4335, विधिमान्य मत 39074, रिजेक्ट वोट 1637, कुल मतों की संख्या 40711 है।

वार्ड क्रमांक 17 – रामखेलावन कोल ने भोई कोल को 2017 मतों से हराया। यहां वंशीलाल सिंह को 2456, भोई कोल को 6652, रामखेलावन कोल को 879, संजय सिंह धुर्वे को 5859, सुफल सिंह गोड़ 5177, उधव सिंह 7087, नोटा को 343 वोट मिले। विधिमान्य मत 36063, रिजेक्ट वोट 1985, डाले गये कुल मत 38048 है।

satna: जिला पंचायत सतना में भाजपा का कब्जा, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का फैसला 29 को
IMAGE CREDIT: patrika
वार्ड क्रमांक 18 – पूजा सूरज गुप्ता ने अनिल कुमार को 6278 मतों से हराया। यहां अनिल कुमार को 8389, कमलेश रामदीन 3551, कृष्ण कुमार कुशवाहा 2224, प्रमोद कुमार शुक्ला 2057, पूजा सूरज गुप्ता 14667, विक्रमादित्य सिंह विक्रम 5792, नोटा को 209 वोट मिले। विधिमान्य मत 36889, रिजेक्ट वोट 1840, डाले गये मतों की कुल संख्या 38729 रही।

वार्ड क्रमांक 19जान्हवी संतोष ने रश्मि विक्रम सिंह को 3573 मतों से हराया। प्रत्याशी दीपा सिंह सत्यभान सिंह 7558, जान्हवी संतोष 11669, राजश्री सुरेन्द्र सिंह 5443, रश्मि विक्रम सिंह 8096, सोनू संजय सेन 3780, सुधा इंद्रलाल सिंह 4950, नोटा को 290 मत मिले। विधिमान्य मतों की संख्या 41786, रिजेक्ट वोट 1462, डाले गये कुल मतों की संख्या 43248 है।

वार्ड क्रमांक 20 – रमाकांत पयासी ने आशुतोष सिंह को 2971 वोटों से हराया। प्रत्याशी संगीता प्रताप सिंह 861, आशुतोष सिंह 4695, बाबूलाल आदिवासी 1236, बलराज सिंह 4162, लोकनाथ सिंह 413, पंकज हर्ष सिंह तिवारी 1824, राघवेंद्र 2405, राजेंद्र सिंह 2041, रमाकांत पयासी 7666, रमाकांत मिश्रा 851, राम बेटा पांडे 2189, रमेश प्रसाद पयासी 835, रामकृष्ण शिवेंद्र सिंह 504, सुभाष कुमार साकेत 1452, यश राजेश द्विवेदी 410, नोटा को 166 वोट मिले हैं। विधिमान्य मत 34070, रिजेक्ट 1151, डाले गए मतों की कुल संख्या 35221 है।

वार्ड क्रमांक 21 – महेन्द्र सिंह पिथैपुर ने पुष्पा सिंह को 1720 वोट से हराया। प्रत्याशी अजय 1552, अनिल कुमार कुशवाहा 1760, अशोक बौद्ध 692, बांकेलाल सिंह 4755, भैया लाल केवट 950, महेंद्र सिंह पिथैपुर 8188, नागेंद्र सिंह करमऊ 3426, पुष्पा सिंह 6468, आरती विश्वकर्मा 4047, राम प्रसाद यादव 2168, श्रवण कुमार सिंह 462, योगराज सिंह सुरेश 2308 और नोटा को 258 वोट मिले हैं। विधिमान्य मत 37634, रिजेक्ट वोट 1464, डाले गए मतों की कुल संख्या 39098 है।

वार्ड क्रमांक 22 – एकता अनूप सिंह ने प्रेमवती कुशवाहा को 3949 वोट से हराया। प्रत्याशी अलका सिंह को 2957, एकता अनूप सिंह 10210, जयश्री सिंह 5006, ज्योति रामकुशल केवट 1127, कुसुम कोल 4925, ममता पटेल 1618, प्रेमवती नंदू कुशवाहा 6261, श्यामा मुनेश्वर प्रसाद 4825 व नोटा को 96 वोट मिले। विधिमान्य मत 37025, रिजेक्ट वोट 1386, डाले गये मतों की कुल संख्या 38411 है।

वार्ड क्रमांक 23 – संजय सिंह ने नत्थू पटेल को 575 वोट से हराया। प्रत्याशी अरुणा यादव 3384, अवध बिहारी मिश्रा 580, बद्री प्रसाद 994, नीतू पटेल 4557, चंद्रकांत जायसवाल 727, दिलीप सिंह 4087, कृपा निधान शुक्ला 1219, मरजीना 1992, प्रेम सिंह यादव 1724, राजा भैया यादव 2380, राजेंद्र कुमार वर्मा 1332, संदीप कुमार द्विवेदी 2254, संजय कुमार आरख 1128, संजय सिंह 5132, विवेक पांडे 2636 और नोट को 124 मत मिले। विधिमान्य मतों की संख्या 34250, रिजेक्ट वोट 2199, डाले गए मतों की कुल संख्या 36449 है।

वार्ड क्रमांक 24 – लक्ष्मी देवी मवासी ने सीता कोल को 308 मतों से हराया। यहां से प्रत्याशी बुटइया खैरवार 2724, चुनुवादी 991, दूजा सिंह परस्ते 1966, लल्ली बाई 2190, लक्ष्मी देवी मवासी 3763, मुदिका 2445, मुन्नीबाई 1409, प्रियंका सिंह 3168, राधा खैरवार 1024, सीता कोल 3435, सुखिया बाई 1465, विद्या देवराज सिंह 2817, विद्या प्रमोद मरावी 2750, विमला सिंह गोंड 1423 और नोटा को 265 मत मिले। विधिमान्य मतों की संख्या 31835, रिेजेक्ट वोट 2036, डाले गये कुल मतों की संख्या 33871 है।

वार्ड क्रमांक 25 – प्रियंका प्रेमलाल वर्मा ने वर्षा दाहिया को 1187 वोट से हराया। यहां प्रत्याशी आरती हरिजन 998, वर्षा दाहिया 2159, दिव्या सिद्धार्थ 2001, कुसमा डोहर 1064 मन्नु साकेत 15,59 मन बसिया डोहर 1577, मोलिया साकेत 1348, नीता साकेत 632, प्रियंका प्रेम लाल वर्मा 3346, रामदीन वर्मा 2032, रन्नो देवी साकेत 2005, गणेश प्रसाद साकेत 1067, संतन लक्ष्मण कोरी 2077, सरला 882, सावित्री 1051,सीमा नत्थू लाल डोहर 1027, सुधा केपी आर्ट्स 1962, सुन्दिरया राम लोलार 963, सुनीता दिनेश डोहर 1155, तुलसी आर्य 717 और नोटा को 216 वोट मिले हैं। विधिमान्य मत 30805, रिजेक्ट वोट 1716, डाले गये मतों की कुल संख्या 32521 है।

वार्ड क्रमांक 26 – रीतेश सावित्री त्रिपाठी ने फूलन देवी को 661 मतो से हराया। यहां के प्रत्याशियाें अजमतुन निशा 1039, अनामिका वर्मा 1233, अर्चना त्रिपाठी 345, फूलन देवी 4501, गीता सिंह पगार 2133, महिमा आदर्श त्रिपाठी 1446, माया महेंद्र मिश्रा 1519, नीतू उत्तम त्रिपाठी 3255, रेनू राकेश कुशवाहा 1378, रेनू वीरेंद्र पांडे 1905, रितेश सावित्री त्रिपाठी 5162, संध्या मिश्रा 1669, संगीता चूड़ामणि सिंह 1792, सीमा शांति भूषण 1492, सीमा अशोक कुशवाहा 873, शिखा सिंह 863, सुमित्रा सुरेश मिश्रा 1438 और नोट को 161 वोट मिले हैं। विधिमान्य मत 32202, रिजेक्ट वोट 1441, कुल पड़े मत 33643 है।

सबसे कम वोट पंकज को तो सबसे ज्यादा श्रीधर को
जिला पंचायत चुनाव में सबसे कम वोट वार्ड क्रमांक 9 के प्रत्याशी पंकज मिश्रा को मिले। इन्हें कुल 150 वोट मिले हैं। वहीं सबसे ज्यादा 18809 वोट वार्ड क्रमांक 11 के प्रत्याशी श्रीधर उरमलिया को मिले हैं।

257 प्रत्याशियों की जब्त हुई जमानत जब कोई प्रत्याशी कुल विधिमान्य मतों का 1/6 हिस्सा प्राप्त करने में नाकाम रहता है तो इस स्थिति में प्रत्याशी के द्वारा चुनाव आयोग के पास जमा की गई निक्षेप (जमानत) राशि जब्त कर ली जाती है। इस लिहाज से वार्ड क्रमांक एक में 7379 से कम मत पाने वाले 4 प्रत्याशियों की जमानत जब्त होगी। वार्ड 2 से 6657 से कम मत पाने वाले 7 प्रत्याशियों की जमानत जब्त होगी। वार्ड 3 से 6670 से कम मत पाने वाले 14 प्रत्याशियों, वार्ड 4 से 6961 से कम मत पाने वाले 7 प्रत्याशियों, वार्ड 5 से 6121 से कम मत पाने वाले 4 प्रत्याशी, वार्ड 6 से 7546 से कम मत पाने वाले 9 प्रत्याशी, वार्ड 7 से 7445 से कम मत पाने वाले 14 प्रत्याशी, वार्ड 8 में 8068 से कम मत पाने वाले 17 प्रत्याशी, वार्ड 9 में 5126 से कम मत पाने वाले 12 प्रत्याशी, वार्ड 10 में 5073 से कम मत पाने वाले 3 प्रत्याशी, वार्ड 11 में 4685 से कम मत पाने वाले 4 प्रत्याशी, वार्ड 12 में 5606 से कम मत पाने वाले 5 प्रत्याशी, वार्ड 13 में 6232 से कम मत पाने वाले 8 प्रत्याशी, वार्ड 14 में 6478 से कम मत पाने वाले 14 प्रत्याशी, वार्ड 15 में 6074 से कम मत पाने वाले 15 प्रत्याशी, वार्ड 16 में 6512 से कम मत पाने वाले 12 प्रत्याशी, वार्ड 17 में 6010 से कम मत पाने वाले 3 प्रत्याशी, 18 में 6148 से कम मत पाने वाले 4 प्रत्याशी, 19 में 6964 से कम मत पाने वाले 3 प्रत्याशी, 20 में 5678 से कम मत पाने वाले 15 प्रत्याशी, 21 में 6272 से कम मत पाने वाले 10 प्रत्याशी, 22 में 6170 से कम मत पाने वाले 6 प्रत्याशी, 23 में 5708 से कम मत पाने वाले 15 प्रत्याशी, वार्ड 24 में 5305 से कम मत पाने वाले 14 प्रत्याशी, 25 में 5134 से कम मत पाने वाले 21 प्रत्याशी एवं वार्ड क्रमांक 26 में 5367 से कम मत पाने वाले 17 प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा पाए। इनमें से विजेता प्रत्याशियों को छोड़ कर सभी की निक्षेप राशि जब्त कर ली जाएगी।

जीत तो गये लेकिन नहीं बचा पाए जमानत इस बार 5 वार्ड ऐसे रहे हैं जहां कुल विधि मान्य मतों के छठवें हिस्से के बराबर किसी भी प्रत्याशी ने वोट प्राप्त नहीं किये हैं। जीतने वाले प्रत्याशी को भी कुल विधिमान्य वोट का छठवां का हिस्सा नहीं मिला। लेकिन आयोग के नियमों के अनुसार विजेता प्रत्याशी की जमानत जब्त नहीं होती है। लिहाजा इन वार्डों के विजेताओं को निक्षेप राशि वापस कर दी जाएगी। जिन वार्डों में किसी भी प्रत्याशी को विधिमान्य मतों के छठवें हिस्से के बराबर मत नहीं मिले हैं उनमें वार्ड क्रमांक 14, 23, 24, 25 और 26 हैं।

प्रत्याशियों पर नहीं था विश्वास, नोटा को दिया वोट
सतना। पंचायत चुनाव यूं तो गांव घर का चुनाव माना जाता है। जिसमें ज्यादातर प्रत्याशियों का मतदाताओं ने सीधा संपर्क माना जाता है। लेकिन इन चुनावों में काफी संख्या में मतदाताओं ने प्रत्याशियों पर भरोसा न करते हुए नोटा को वोट किया है। सबसे ज्यादा 417 मतदाताओं ने वार्ड क्रमांक 3 के प्रत्याशियों को नकारा है।

वार्ड क्रमांक – नोटा 1 – 401 2 – 204 3 – 417 4- 191 5- 162 6- 238 7- 201 8- 121 9- 68

10-82 11- 149 12- 147 13- 190 14- 149 15- 103 16- 168 17- 343 18- 209 19- 290 20- 166 21- 258

22- 96 23- 124 24- 265 25-216 26- 161 जिपं सदस्य चुनाव में निरस्त हुए 47 हजार वोट
सतना। त्रि-स्तरीय पंचायत राज के सभी पदों के चुनाव इस बार मतपत्र के जरिये हुए है। लिहाजा मतदाताओं को सही प्रशिक्षण न होने या सही तरीके से मुहर नहीं लगाने के कारण काफी संख्या में वोट रिजेक्ट हुए हैं। जिला पंचायत के सभी वार्डों को मिलाकर कुल 47221 मत निरस्त हुए। सबसे ज्यादा वार्ड क्रमांक 7 में 3342 मत निरस्त हुए तो सबसे कम 1074 मत वार्ड क्रमांक 11 में निरस्त हुए।

वार्ड क्रमांक – निरस्त मत 1 – 1721 2- 1873 3- 2393 4- 1721 5- 1525 6- 1851 7- 3342 8-2563 9- 1835 10-1526

11- 1074 12- 1731 13- 2504 14- 1536 15- 1705 16- 1637 17- 1985 18- 1840 19- 1462 20- 1155 21- 1464 22- 1386

23- 2199 24- 2036 25- 1716 26- 1441 कुल – 47221 उपाध्यक्ष के लिए मतगणना स्थल पर ही मेल मिलाप शुरू इस बार ज्यादा जो उपाध्यक्ष पद के लिये है। लिहाजा ऐसे विजेता प्रत्याशी जो उपाध्यक्ष पद के लिये दावेदार है वे मतगणना स्थल पर ही अन्य सदस्यों से दुआ सलाम और आगे की गणित पर चर्चा करते दिखे। माना जा रहा है कि अगले दो तीन दिन में यह खेल तैयार कर लिया जाएगा।

जिपं अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का फैसला 29 को
सतना। त्रि-स्तरीय पंचायत राज चुनाव के फैसले आने के बाद अब राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत अध्यक्ष, जिपं उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष और उपसरपंच के निर्वाचन के लिये कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिये प्रथम सम्मिलन 29 जुलाई को बुलाया गया है। जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिये प्रथम चरण वालों का सम्मिलन 27 जुलाई को तथा दूसरे चरण वालों का 28 जुलाई को होगा। ग्राम पंचायतों के उपसरपंच निर्वाचन के लिये प्रथम चरण के लिये सम्मिलन 24 जुलाई, दूसरे चरण के लिये 25 जुलाई और तीसरे चरण के लिये सम्मिलन 26 जुलाई को आयोजित किया जाएगा।





Source link