satna: कलेक्टर को कार्य पूर्णता के आरईएस विभाग दे रहा फर्जी आंकड़े | RES department is giving fake figures of work completion to collector | Patrika News

67

सतनाPublished: Dec 05, 2022 10:29:36 am

अमृत सरोवर के कागजी आंकड़ों पर टीएल बैठक में हो रही समीक्षा

satna: कलेक्टर को कार्य पूर्णता के आरईएस विभाग दे रहा फर्जी आंकड़े

RES department is giving fake figures of work completion to collector

सतना. प्रदेश और भारत सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना अमृत सरोवर के काम जिले में कागजों में ज्यादा चल रहे हैं। जबकि इनकी जमीनी हकीकत इसके ठीक विपरीत है। यह हम नहीं बल्कि खुद आरईएस के आंकड़े बयां कर रहे हैं जो कलेक्टर को समीक्षा के लिये समय सीमा बैठक में दिए जाते हैं। अगर गंभीरता से इनके आंकड़ों की समीक्षा हो जाए तो ये अपने ही आंकड़ों में फंस जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार गत सोमवार को समय सीमा बैठक में ईई आरईएस ने जिले में अमृत सरोवर के स्वीकृत 106 कामों में से 37 को पूर्ण होना बताया था। अधिकारी भी इससे संतुष्ट हो गए। लेकिन इनके गोसवारा को अगर गंभीरता से देखे तो स्वीकृत राशि और व्यय राशि के अन्तर से ही सारी कहानी स्पष्ट हो जाएगी।

Source link