मंगलवार, 15 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
देश

सशस्त्र बलों की पेंशन प्रणाली में बड़ा सुधार, वायुसेना और नौसेना के सभी विसंगतिपूर्ण मामले सुलझाए गए

रक्षा मंत्रालय के रक्षा लेखा विभाग ने सशस्त्र बलों की पेंशन प्रणाली को व्यवस्थित करने की दिशा में एक बड़ी सफलता हासिल की है। एक विशेष अभियान के तहत विभाग ने भारतीय वायुसेना और नौसेना से जुड़े पेंशन के…

सशस्त्र बलों की पेंशन प्रणाली में बड़ा सुधार, वायुसेना और नौसेना के सभी विसंगतिपूर्ण मामले सुलझाए गए
(फोटो: IANS)

रक्षा मंत्रालय के रक्षा लेखा विभाग ने सशस्त्र बलों की पेंशन प्रणाली को व्यवस्थित करने की दिशा में एक बड़ी सफलता हासिल की है। एक विशेष अभियान के तहत विभाग ने भारतीय वायुसेना और नौसेना से जुड़े पेंशन के सभी 1,45,182 विसंगतिपूर्ण मामलों का 100% सामान्यीकरण कर दिया है। समाचार एजेंसी IANS से मिली जानकारी के मुताबिक, इस अभियान का उद्देश्य पेंशन भुगतान की 'स्पर्श' प्रणाली में मौजूद विसंगतियों को दूर करना था।

विज्ञापन

इस मिशन मोड अभियान में वायुसेना के 1,12,638 मामले और नौसेना के 32,544 मामले शामिल थे, जिन्हें पूरी तरह से हल कर लिया गया है। यह उपलब्धि रक्षा लेखा महानियंत्रक और रक्षा लेखा महानियंत्रक, पेंशन के नेतृत्व में किए गए समन्वित प्रयासों का परिणाम है, जिससे स्पर्श प्रणाली को और भी मजबूत करने में मदद मिली है।

थलसेना के मामलों में भी लगभग 99% सफलता

थलसेना से जुड़े पेंशन मामलों में भी विभाग ने उल्लेखनीय प्रगति की है। कुल 3,94,779 विसंगतिपूर्ण मामलों में से 3,90,336 मामलों को सामान्यीकृत किया जा चुका है, जो कुल मामलों का 98.8 प्रतिशत है। रक्षा मंत्रालय का कहना है कि यह सफलता केवल मामलों की संख्या कम करने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसके लिए लगातार निगरानी, हर मामले की केंद्रित जांच और संबंधित कार्यालयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया गया।

यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पेंशन मामलों में मौजूद विसंगतियों को दूर करने के लिए विभिन्न स्तरों पर जांच और समन्वय की आवश्यकता होती है। वायुसेना और नौसेना में 100% सफलता विभाग द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान की प्रभावशीलता को दर्शाती है।

इनपुट: IANS

N

News4Social नेशनल डेस्क

News4Social नेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से राष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →