सोमवार, 27 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
पंजाब

संगरूर: भाजपा दफ़्तर पर पेट्रोल बम से हमला, पुलिस ने शुरू की जांच, पार्टी ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

पंजाब के संगरूर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ज़िला कार्यालय को निशाना बनाते हुए कथित तौर पर पेट्रोल बम से हमला किया गया है। सोमवार सुबह सामने आई इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है…

संगरूर: भाजपा दफ़्तर पर पेट्रोल बम से हमला, पुलिस ने शुरू की जांच, पार्टी ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
(फोटो: IANS)

पंजाब के संगरूर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ज़िला कार्यालय को निशाना बनाते हुए कथित तौर पर पेट्रोल बम से हमला किया गया है। सोमवार सुबह सामने आई इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोषियों को न बख्शने की बात कही है।

विज्ञापन

इस घटना के बाद भाजपा ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने इसे मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के शासन में 'जंगल राज' का प्रतीक बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि पंजाब में भाजपा कार्यालयों और नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है, जो अपराधियों के बढ़ते हौसले को दिखाता है। उन्होंने कहा कि हिंसा से विरोध की आवाज़ को दबाने की कोशिश नाकाम होगी।

पुलिस का क्या कहना है?

संगरूर के एसपी दविंदर अत्री ने पत्रकारों को बताया कि सुबह भाजपा कार्यालय पर शीशे की बोतल में पेट्रोल बम फेंके जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुँचकर निरीक्षण किया। उन्होंने कहा, "प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बोतल बाहर से परिसर की ओर फेंकी गई थी। घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

पुलिस के अनुसार, कुछ लोगों का दावा है कि यह हमला देर रात करीब 2:30 बजे हुआ, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। एसपी ने आश्वासन दिया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए भाजपा कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।

भाजपा ने लगाया विफलता का आरोप

स्थानीय भाजपा नेता रणदीप सिंह देओल ने बताया कि सुबह जब जानकारी मिली तो कार्यालय में पेट्रोल की गंध थी और हल्की आग के निशान थे। उन्होंने इसे पंजाब सरकार की कानून-व्यवस्था की पूरी विफलता करार दिया। देओल ने याद दिलाया कि इससे पहले चंडीगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय पर भी हमला हो चुका है, जो यह दिखाता है कि कुछ असामाजिक तत्व राज्य का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

इनपुट: IANS

N

News4Social पंजाब डेस्क

News4Social पंजाब डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से पंजाब से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →