UP नगर निकाय चुनाव 2017: BJP सांसद साक्षी महाराज और कांग्रेस के पूर्व सांसद अन्नू टंडन के नाम मददाता सूची से गायब
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भाजपा सांसद साक्षी महाराज और कांग्रेस के पूर्व सांसद अन्नू टंडन के नाम नगर निकाय चुनावों की मतदाता सूची से गायब मिले हैं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भाजपा सांसद साक्षी महाराज और कांग्रेस के पूर्व सांसद अन्नू टंडन के नाम नगर निकाय चुनावों की मतदाता सूची से गायब मिले हैं। साक्षी महाराज ने इसे गहरी साजिश बताते हुए कहा कि जिलाधिकारी नए हैं लेकिन अपर जिलाधिकारी बी एन यादव लंबे समय से जिले में तैनात हैं। निर्वाचन का काम भी वही देख रहे थे। इसके बाद इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई। उन्होंने कहा कि सांसद का नाम मतदाता सूची से गायब होना किसी बड़ी साजिश की तरफ इशारा करता है।
उन्होंने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने भी अपना नाम मतदाता सूची से गायब होने की शिकायत की है। उप जिलाधिकारी मेधा रूपम के गलती मानने तथा जांच का आश्वासन दिए जाने के बाद पूर्व सांसद बिना वोट डाले ही वापस लौट गईं। जिलाधिकारी एन जी रवि ने दोनों ही प्रकरणों पर कहा कि मामला गंभीर है। शिकायत की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के प्रथम चरण का मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। पहले चरण के तहत उप्र के 24 जिलों में मतदान हो रहा है। बूथों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी है। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से कराए जाने के मद्देनजर मंगलवार की शाम से ही जिले की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में अपना वोट डाला और कहा कि विपक्ष किसी भी कीमत पर नहीं जीत पाएगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रचंड बहुमत से आएगी।