रविवार, 18 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
देश

साहिबगंज: पति-पत्नी के शव घर में मिले, हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

झारखंड के साहिबगंज जिले में एक नवविवाहित जोड़े की मौत ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। रविवार सुबह राधानगर थाना क्षेत्र के एक घर में 26 वर्षीय विक्रम साहा का शव फंदे से लटका मिला, जबकि उनकी पत्नी…

साहिबगंज: पति-पत्नी के शव घर में मिले, हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका
(फोटो: IANS)

झारखंड के साहिबगंज जिले में एक नवविवाहित जोड़े की मौत ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। रविवार सुबह राधानगर थाना क्षेत्र के एक घर में 26 वर्षीय विक्रम साहा का शव फंदे से लटका मिला, जबकि उनकी पत्नी मामुनि बसाक का शव कमरे में खून से लथपथ पाया गया। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि पति ने पहले अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन

यह घटना महेशबथान स्थित काशीनाथ मंडल टोला की है। मृतकों की पहचान विक्रम साहा (26) और मामुनि बसाक के रूप में हुई है। विक्रम फेरी लगाकर सामान बेचता था और उसने करीब छह महीने पहले ही मनिहारी टोला की रहने वाली मामुनि से अंतरजातीय विवाह किया था।

कैसे सामने आई घटना?

मामले का खुलासा रविवार सुबह तब हुआ जब विक्रम के छोटे भाई प्रशांत साहा ने पाया कि दंपति के कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला है। दरवाजा खटखटाने पर जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उसने दरवाजा खोला। अंदर का दृश्य देखकर वह हैरान रह गया – विक्रम फंदे से लटका हुआ था और उसकी भाभी मामुनि का शव खून से सना हुआ फर्श पर पड़ा था।

पुलिस की जांच जारी

सूचना मिलते ही राजमहल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी और राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। पुलिस के मुताबिक, घटना शनिवार रात की हो सकती है, लेकिन पति-पत्नी के बीच विवाद की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। विक्रम अपने पिता शंकर साहा की पहली पत्नी का बेटा था और अपने छोटे भाई के साथ राधानगर स्थित घर में रहता था।

इनपुट: IANS

N

News4Social नेशनल डेस्क

News4Social नेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से राष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →