Russia Ukraine News: चुप रहो नहीं तो… चार साल के बच्चे के सामने ‘नशेड़ी’ रूसी सैनिकों ने यूक्रेनी महिला से किया गैंगरेप

253
Russia Ukraine News: चुप रहो नहीं तो… चार साल के बच्चे के सामने ‘नशेड़ी’ रूसी सैनिकों ने यूक्रेनी महिला से किया गैंगरेप
Advertising
Advertising

Russia Ukraine News: चुप रहो नहीं तो… चार साल के बच्चे के सामने ‘नशेड़ी’ रूसी सैनिकों ने यूक्रेनी महिला से किया गैंगरेप

कीव:रूस यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) को शुरू हुए 33 दिन हो चुके हैं। इसके बावजूद दूर-दूर तक युद्ध विराम (Russia Ukraine Ceasefire) की कोई संभावना दिखाई नहीं दे रही। दोनों ही देशों के प्रतिनिधि तुर्की (Russia Ukraine Talks in Turkey) में शांतिवार्ता जरूर कर रहे हैं, लेकिन इसके आपेक्षित परिणाम आने की उम्मीद कम ही है। इस बीच ब्रिटिश मीडिया ने दावा किया है कि रूसी सैनिकों ने नशे के हालत में एक यूक्रेनी महिला का समूहिक बलात्कार किया है। इस खौफनाक घटना के चंद मिनट पहले ही रूसी सैनिकों ने उस महिला के पति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं, उस महिला का चार साल का बच्चा भी पास के बॉयलर रूम में बैठकर रोते हुए इस बर्बरता को देख रहा था।

पति की हत्या करने के बाद महिला से किया गैंगरेप
ब्रिटिश मीडिया द टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सामूहिक बलात्कार के बाद जिंदा बचकर भागी 33 साल की यूक्रेनी महिला ने अपने साथ हुई बर्बरता को बताया है। उस महिला ने कहा कि 9 मार्च को अंधेरा होने के बाद एक रूसी कमांडर और एक सैनिक कीव के पास स्थित एक छोटे से गांव शेवचेनकोव में बने उसके घर में जबरन घुस गए। उन्होंने 33 साल के उसके पति की घर में ही गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर महिला जब ड्राइंग रूप में आई तो उसने रूसी कमांडर को काले कपड़े पहने एक रूसी सैनिक के साथ देखा। उस कमांडर ने अपना नाम मिखाइल रोमानोव बताया था।

बॉयलर रूम में छिपे बच्चे की हत्या की धमकी दे रहे थे रूसी सैनिक
पति के मृत शरीर को देखकर महिला ने खुद को संभाला और मौके पर मौजूद अपने चार साल के बेटे को बॉयलर रूम में छिप जाने को कहा। उस महिला ने बताया कि कमांडर के साथ मौजूद रूसी सैनिक ने उसके सिर पर बंदूक तान दी और थूक दिया। उसने कहा कि बेहतर होगा कि तुम चुप रहो या मैं तुम्हारा बच्चा लाकर उसे उसकी मां के दिमाग को घर के चारों ओर फैला हुआ दिखाऊं। इसके बाद दोनों रूसी सैनिकों ने कई घंटों तक उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। महिला ने कहा कि इस दौरान उसका बच्चा बॉयलर रूम में बैठा रो रहा था।

Advertising

Russia Ukraine Talks: जेलेंस्‍की से बोल दो, मैं बर्बाद कर दूंगा….यूक्रेनी राष्‍ट्रपति के हाथ से लिखे शांति प्रस्‍ताव पर पुतिन ने दी धमकी
दो सैनिकों ने दो-दो बार किया बलात्कार
यूक्रेनी महिला ने कहा कि बंदूक ताने रूसी सैनिक ने उससे अपने कपड़े उतारने को कहा। फिर उन दोनों ने एक के बाद एक मेरे साथ बलात्कार किया। उन्हें इस बात की परवाह नहीं थी कि मेरा बेटा बॉयलर रूम में रो रहा है। उन्होंने मुझसे कहा कि जाओ उसे चुप कराओ और वापस आ जाओ। हर समय वे मेरे सिर पर बंदूक रखते थे और पूछते थे कि क्या हम तुम्हारे बच्चे को मार दें या फिर छोड़ दें। बलात्कार करने के बाद दोनों रूसी सैनिक वापस चले गए और 20 मिनट बाद दोबारा वापस लौट आए और उसके साथ फिर से बलात्कार किया।

Advertising

Russia Ukraine War: यूक्रेनी सेना के हत्थे चढ़ी रूस की खूंखार महिला स्नाइपर, सिर पर 40 सैनिकों की हत्या का ‘ताज’
महिला को ऐसे मिला भागने का मौका
ये दोनों सैनिक तीसरी बार महिला के साथ बलात्कार करने के लिए वापस आए, लेकिन इस बार वे इतने नशे में थे कि लड़खड़ा रहे थे। अंत में वे दोनों सो गए और महिला को अपने बच्चे के पास जाने का मौका मिल गया। वह महिला बॉयलर रूम में जाकर अपने बच्चे को साथ लेकर वहां से भाग गई। महिला ने बताया कि वह अपने घर से भागकर पश्चिमी यूक्रेनी शहर टेर्नोपिल पहुंची। इस शहर में यूक्रेनी अधिकारियों ने उस महिला को जरूरी मेडिकल सहायता दी।

Russian Troops in Ukraine

यूक्रेन में रूसी सैनिक (फाइल फोटो)



Source link

Advertising