Russia Ukraine Conflict: यूक्रेन पर परमाणु हमले का बढ़ा खतरा, रूस ने सीमा पर तैनात की महाविनाशक तोप

154

Russia Ukraine Conflict: यूक्रेन पर परमाणु हमले का बढ़ा खतरा, रूस ने सीमा पर तैनात की महाविनाशक तोप

कीव
रूस और यूक्रेन में जंग जैसे हालात के बीच रूसी सेना ने अपनी महाविनाशक तोप को तैनात कर दिया है। रूस ने अपनी परमाणु बम दागने में सक्षम तोप 2S7 Pion को यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव के पास स्थित अपने वेसेला लोपान में तैनात किया है। रूस का यह शहर यूक्रेन की सीमा से मात्र 16 किमी दूरी पर स्थित है। रूस की यह महातबाही मचाने वाली तोप करीब 37 किमी तक परमाणु बम से भरे गोले दाग सकती है।

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक रूसी कस्‍बे में इस तोप की तैनाती के वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इस तोप को ‘सोवियत एटामिक तोप’ के नाम से जाना जाता है। पुतिन की यह तोप दुनिया में अब तक बनी सबसे विनाशक तोपों में से एक है। यह तोप 203 एमएम के परमाणु बम से भरे गोले दाग सकती है, जिससे एक व्‍यापक इलाका पलभर में तबाह हो सकता है। रूस ने इन तोपों की तैनाती ऐसे समय पर की है जब पुतिन ने चेतावनी दी है कि अगर यूक्रेन नाटो में शामिल होता है तो दुनिया में परमाणु युद्ध छ‍िड़ सकता है।

तोप को यूक्रेन के खारकीव शहर के पास तैनात किया

पुतिन की चेतावनी और यूक्रेन की सीमा पर रूस के 1 लाख से ज्‍यादा सैनिक तैनात करने के बाद अमेरिका ने कीव में मौजूद अपने दूतावास के गैर जरूरी स्‍टाफ को देश छोड़ने का आदेश दे दिया है। रूस ने इस तोप को यूक्रेन के जिस खारकीव शहर के पास तैनात किया है, उसकी आबादी करीब 13 लाख के आसपास है। यह शहर रूसी परमाणु बम दागने वाली तोप के पूरी तरह से हमले की रेंज में है। इस बीच रूस के खुफिया प्रमुख ने दावा किया है कि जंग की तैयारी चरम पर है।

रूसी खुफ‍िया प्रमुख सर्गेई नारयशकिन ने यह भी दावा किया कि यूक्रेन पश्चिमी देशों के साथ मिलकर रूस पर हमला कर सकता है। उन्‍होंने चेतावनी दी कि मानवता का अस्तित्‍व दांव पर लग गया है। उधर, रूस के चैनलों का दावा है कि यूक्रेन की सेना दोनबार इलाके में ‘आक्रामक’ कार्रवाई कर रही है। रूस का दावा है कि उसने कई ऐसे लोगों को पकड़ा है जो यूक्रेन की ओर से रूस के अंदर आतंकी हमला करने के लिए जिम्‍मेदार हैं।
Ukraine Crisis: यूक्रेन पर बाइडन- पुतिन की बातचीत बेनतीजा, यूरोप में जंग के बादल, 16 फरवरी को होगा हमला ?
पुतिन के बेहद करीबी माने जाते हैं सर्गेई नारयशकिन
रूसी खुफिया एजेंसी के प्रमुख राष्‍ट्रपति पुतिन के बेहद करीबी माने जाते हैं। उन्‍होंने दावा किया, ‘यूक्रेन की सेना की सभी लड़ाकू यूनिट दोनबास से लगी सीमा पर जमा हो गई हैं। ब्रिटेन और कनाडा से हजारों टन सैन्‍य उपकरण और विस्‍फोटक पदार्थ अमेरिका के यूरोप स्थित ठिकानों पर पहुंचा है। यही नहीं नाटो के विशेष बलों के सलाहकारों का जत्‍था काफी बढ़ गया है।’



Source link