बुधवार, 4 नवम्बर 2026 · नई दिल्ली
शिक्षा

रेलवे में अप्रेंटिसशिप का मौका: सेंट्रल रेलवे में 2800 से ज़्यादा पदों के लिए आवेदन शुरू

भारतीय रेलवे के सेंट्रल रेलवे ज़ोन में अप्रेंटिसशिप करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर आया है। रेलवे भर्ती सेल (RRC) ने विभिन्न वर्कशॉप और यूनिट्स में एक साल के प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए…

रेलवे में अप्रेंटिसशिप का मौका: सेंट्रल रेलवे में 2800 से ज़्यादा पदों के लिए आवेदन शुरू
(फोटो: IANS)

भारतीय रेलवे के सेंट्रल रेलवे ज़ोन में अप्रेंटिसशिप करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर आया है। रेलवे भर्ती सेल (RRC) ने विभिन्न वर्कशॉप और यूनिट्स में एक साल के प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 2,861 पदों पर भर्ती निकाली है। समाचार एजेंसी IANS से मिली जानकारी के अनुसार, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 नवंबर 2026, सुबह 11 बजे से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 2 दिसंबर 2026, शाम 5 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरआरसी-सेंट्रल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती मुंबई, भुसावल, पुणे, नागपुर और सोलापुर क्लस्टर में स्थित यूनिट्स के लिए की जा रही है। चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान प्रति माह 9,600 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

शैक्षणिक योग्यता: आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं पास होना ज़रूरी है। इसके अलावा, संबंधित ट्रेड में नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (NCVT) या स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (SCVT) द्वारा जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC) या प्रोविजनल सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट या डिप्लोमा धारक इन पदों के लिए पात्र नहीं हैं।

आयु सीमा: आवेदक की उम्र 3 नवंबर 2026 तक न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

भर्ती और आवेदन प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए 100 रुपये का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। योग्य उम्मीदवारों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।

किस क्लस्टर में कितने पद?

कुल 2,861 रिक्तियों को पाँच क्लस्टरों में बांटा गया है, जिनका विवरण इस प्रकार है:

  • मुंबई क्लस्टर: 1,712 पद
  • भुसावल क्लस्टर: 500 पद
  • पुणे क्लस्टर: 271 पद
  • नागपुर क्लस्टर: 221 पद
  • सोलापुर क्लस्टर: 157 पद

इन क्लस्टरों के अंतर्गत विभिन्न वर्कशॉप और विभागों जैसे कैरेज एंड वैगन, डीजल शेड, इलेक्ट्रिक लोको शेड, इंजीनियरिंग और सिग्नल एंड टेलीकॉम में रिक्तियां उपलब्ध हैं। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

इनपुट: IANS

N

News4Social एजुकेशन डेस्क

News4Social एजुकेशन डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से शिक्षा से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →