RMLAU में गेस्ट फैकल्टी और इंस्ट्रक्टर बनने का मौका, 19 पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 22 सितंबर
अयोध्या के डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय (RMLAU) में गेस्ट फैकल्टी और इंस्ट्रक्टर के 19 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इन पदों के लिए अप्लाई करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर है…
अयोध्या के डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय (RMLAU) में गेस्ट फैकल्टी और इंस्ट्रक्टर के 19 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इन पदों के लिए अप्लाई करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर है, इसलिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को जल्द से जल्द अपना फॉर्म जमा करना होगा। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किए जा रहे हैं।
उम्मीदवारों को 22 सितंबर की सुबह 10 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा। आवेदन फॉर्म विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। फॉर्म भरने के बाद उसे सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ संलग्न कर डाक द्वारा भेजना होगा।
किन विभागों में हैं रिक्तियां?
विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, कुल 19 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें बायोटेक्नोलॉजी, हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट, एग्री बिजनेस, फाइनेंशियल एडमिनिस्ट्रेशन, BBA, M.Com, MCA/MSc कंप्यूटर साइंस, BSc कंप्यूटर साइंस, फार्मेसी (फार्मास्यूटिक्स, फार्मास्यूटिकल, फार्माकोलॉजी, फार्माकोग्नॉसी), जूलॉजी, स्पोर्ट्स और सोशल वर्क विभाग शामिल हैं।
आवेदन और चयन की प्रक्रिया
योग्यता: इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन आवेदनों की जांच, शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को वेतन RMLAU के नियमों के अनुसार दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क: सभी आवेदकों के लिए 500 रुपये का आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। शुल्क के भुगतान के बाद ही आवेदन स्वीकार किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले RMLAU की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना डाउनलोड करें। वहां दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर उसे भरें। फॉर्म के साथ सभी संबंधित दस्तावेज संलग्न कर एक लिफाफे में बंद कर दें। लिफाफे को 'श्री राम सिंह शलभ, भवन, महात्मा गांधी परीक्षा भवन के सामने, डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या' के पते पर अंतिम तिथि से पहले डाक द्वारा भेजना सुनिश्चित करें।
इनपुट: IANS



