RJD से आए एक और नेता को BJP ने बनाया प्रदेश अध्यक्ष, लालू यादव के वफादार रहे हैं सम्राट चौधरी और उनके पिता

29
RJD से आए एक और नेता को BJP ने बनाया प्रदेश अध्यक्ष, लालू यादव के वफादार रहे हैं सम्राट चौधरी और उनके पिता

RJD से आए एक और नेता को BJP ने बनाया प्रदेश अध्यक्ष, लालू यादव के वफादार रहे हैं सम्राट चौधरी और उनके पिता


पटना: बिहार बीजेपी ने अपना नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस बार सम्राट चौधरी को बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। सम्राट चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने में एक जबरदस्त संयोग है। वह दूसरे बिहार बीजेपी के लगातार दूसरे ऐसे प्रदेश अध्यक्ष हैं जो कभी लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में रहे हैं। इससे पहले बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल भी आरजेडी से ही बीजेपी में आए थे। संजय जायसवाल ने 2005 में आरजेडी के टिकट पर बेतिया से लोकसभा चुनाव में उतरे थे। हालांकि वह चुनाव हार गए थे। सम्राट चौधरी का नाम इसलिए चौंकाने वाला है क्योंकि उनके माता-पिता दोनों आरजेडी में रह चुके हैं। खास बात यह है कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव के खास लोगों में शामिल रहे हैं। खुद सम्राट चौधरी भी लालू प्रसाद के करीबी नेताओं में शामिल रहे हैं।

सम्राट चौधरी बिहार के चर्चित नेता शकुनी चौधरी के बेटे हैं। शकुनी चौधरी समाजवादी नेता रहे। वह लालू प्रसाद यादव की पार्टी से 7 बार विधायक और सांसद भी रहे। माता पार्वती देवी तारापुर से विधायक रह चुकी हैं। गौर करने वाली बात यह है कि सम्राट चौधरी भी पहली बार राबड़ी देवी की सरकार में ही मंत्री बने थे। 1999 में राबड़ी देवी की सरकार में सम्राट चौधरी के कृषि मंत्री बनाए जाने पर विवाद हो गया था।

नीतीश कुमार के पास विकल्प नहीं, सम्राट चौधरी ने बिहार सीएम पर बोला हमला

बीजेपी कोर कमेटी की बैठक, विनोद तावड़े की अध्यक्षता में ‘मिशन बिहार 36 प्लस’ पर चर्चा
उस दौरान विपक्षी दलों ने आरोप लगाया था कि सम्राट चौधरी को तय उम्र सीमा से कम में उन्हें मंत्री पद दे दिया गया था। कहा जाता है कि शकुनी चौधरी के कहने पर लालू प्रसाद यादव ने उनके बेटे सम्राट चौधरी को मंत्री बना दिया था। इसके अलावा जीतन राम मांझी की सरकार में 2014 में शहरी विकास और आवास विभाग के मंत्री रह चुके हैं।
Navbharat Times -बिहार बीजेपी के नए ‘सम्राट’ बने ‘चौधरी’, जे पी नड्डा ने बनाया नया प्रदेश अध्यक्षइसके अलावा सम्राट चौधरी तीन बार बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वह करीब 33 साल से राजनीतिक जीवन में हैं। 16 नवंबर 1968 को मुंगेर के लखनपुर गांव में जन्म लेने वाले सम्राट ने मदुरई कामराज विश्वविद्यालय से पीएफसी की डिग्री हासिल की है। सम्राट ने 2007 में ममता चौधरी से विवाह किया। इनकी दो संतान हैं-प्रणय प्रियम चौधरी और चारू प्रिया। सम्राट चौधरी सन 2000 और 2010 में परबत्ता विधानसभा से चुनाव में उतरे और विधायक बने। 2010 में आरजेडी ने उन्हें बिहार विधानसभा में विपक्षी दल के मुख्य सचेतक बनाया था। इसके अलावा 2020 में एनडीए की सरकार बनने पर भी सम्राट चौधरी को मंत्री पद संभालने का मौका मिला था।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News