सोमवार, 9 नवम्बर 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

एक टीवी स्टिंग ऑपरेशन ने छेड़ी 'सत्ता परिवर्तन' पर नई बहस, प्रदर्शनों और फंडिंग को लेकर हुए कई दावे

देश में 'रिजीम चेंज' यानी सत्ता परिवर्तन की चर्चाओं के बीच एक टीवी चैनल के अंडरकवर स्टिंग ऑपरेशन ने कई चौंकाने वाले दावे किए हैं। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, 'टाइम्स नाउ नवभारत' द्वारा…

एक टीवी स्टिंग ऑपरेशन ने छेड़ी 'सत्ता परिवर्तन' पर नई बहस, प्रदर्शनों और फंडिंग को लेकर हुए कई दावे
(फोटो: IANS)

देश में 'रिजीम चेंज' यानी सत्ता परिवर्तन की चर्चाओं के बीच एक टीवी चैनल के अंडरकवर स्टिंग ऑपरेशन ने कई चौंकाने वाले दावे किए हैं। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, 'टाइम्स नाउ नवभारत' द्वारा किए गए इस स्टिंग में कुछ लोगों से बातचीत के आधार पर यह संकेत दिया गया है कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अलावा दूसरे तरीकों से बदलाव के अवसर देख रहे हैं।

विज्ञापन

ऑपरेशन के दौरान, चैनल के रिपोर्टर ने कई संगठनों के प्रतिनिधियों से अलग-अलग मुद्दों पर बात की। इसमें विरोध प्रदर्शनों की प्रकृति, उनकी रणनीति और फंडिंग को लेकर सवाल पूछे गए, जिस पर उन्हें कथित तौर पर कई सनसनीखेज जवाब मिले।

विदेशी आंदोलनों की तर्ज पर प्रदर्शन की 'इच्छा'

स्टिंग में जमीयत-उलेमा-ए-हिंद के मुंबई प्रमुख मौलाना सिराज खान से जब फ्रांस जैसे हिंसक प्रदर्शनों की संभावना पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कथित तौर पर कहा कि पहले गैर-मुस्लिमों को सड़कों पर उतरना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, "मोमिन जिस दिन खड़ा होगा, किसी के संभाले संभलेगा नहीं।"

इसी तरह, मुस्लिम स्टूडेंट फेडरेशन के साफवान से नेपाल और बांग्लादेश जैसी परिस्थितियां बनने की आशंका पर पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा, "ये पक्का है कुछ तो होगा, सब कुछ लंबे वक्त तक सुरक्षित नहीं रखा जा सकता।" उन्होंने यह भी कहा कि अगर 20 जुलाई जैसा दिन दोबारा आया तो नेपाल जैसे हालात हो सकते हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे बांग्लादेश और नेपाल के लिए तैयार हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, "कुछ तो करना पड़ेगा।"

प्रदर्शनों की रणनीति और फंडिंग पर सवाल

हाल के प्रदर्शनों में लड़कियों की अग्रणी भूमिका पर भी स्टिंग में बात की गई। साफवान से जब पूछा गया कि क्या प्रदर्शनों में लड़कियों को आगे रखना एक नई रणनीति है, तो उन्होंने कथित तौर पर सहमति जताई। उन्होंने कहा, "हां, ऐसा कुछ है, वे किले की दीवार की तरह खड़ी हो जाती हैं और बाकी लोग अंदर आ जाते हैं।" उन्होंने आगे कहा कि जब एक महिला पुरुष पुलिस के सामने आती है, तो इससे दिल्ली पुलिस की नकारात्मक छवि बनती है।

वहीं, क्रांतिकारी युवा संगठन के कन्वीनर भीम से प्रदर्शनों के लिए संसाधनों के स्रोत के बारे में सवाल किया गया। रिपोर्टर ने पूछा कि शुरुआत में जहां सिर्फ दरी-टेंट थे, वहां बाद में पंखे-कूलर कैसे आए। इसके जवाब में भीम ने बताया कि प्रतिदिन करीब पांच लाख रुपए खर्च हो रहे थे। उन्होंने कहा, "ज्यादातर आप के फैन थे, आम आदमी से जुड़े थे।" क्रांतिकारी युवा संगठन की प्रवक्ता मुदिता से भी जब बांग्लादेश जैसे आंदोलन की इच्छा पर सवाल हुआ, तो उन्होंने कथित तौर पर इस पर सहमति जताई।

इनपुट: IANS

N

News4Social राजनीति डेस्क

News4Social राजनीति डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से राजनीति और चुनाव से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →