OPPO की जगह टीम इंडिया की जर्सी पर दिखेगा इस कंपनी का नाम

698
http://news4social.com/?p=53564

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को घोषणा की कि बेंगलुरु स्थित शैक्षिक ऐप Byju’s अब OPPO के बाद टीम इंडिया का आधिकारिक लोगो होगा। इसका मतलब है अब टीम इंडिया की जर्सी पर Byju’s लिखा होगा। Byju’s जर्सी पर 5 सितंबर, 2019 से शुरू होकर 31 मार्च, 2022 तक लगा रहेगा।

BCCI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी ने कहा, “BCCI की ओर से हम OPPO को भारतीय क्रिकेट के साथ साझेदारी के लिए धन्यवाद देना चाहेंगे। मैं टीम इंडिया के नए प्रायोजक बनने के लिए Byju’s को बधाई देता हूं। BCCI और Byju’s के साथ हम भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाएंगे।”

byju 2 -

इस अनुबंध के बाद Byju’s वर्तमान टीम प्रायोजक OPPO मोबाइल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सभी संबद्ध प्रायोजक अधिकार संभालेगी। Byju’s का लोगो भारतीय टीम की जर्सी पर सितंबर 2019 में देखा जाएगा जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला शुरू होगी।

Byju’s के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ब्याजू रविन्दरन ने कहा: “हमें भारतीय क्रिकेट टीम के प्रायोजक होने पर गर्व है। क्रिकेट सभी भारतीयों के दिल की धड़कन है और हम एक शिक्षण कंपनी के रूप में भारतीय टीम के अभिन्न अंग होने के रूप में रोमांचित हैं। Byju’s ने हमेशा बच्चो के विकास के लिए खेल की भूमिका को वरीयता देता है। जिस तरह क्रिकेट पूरे भारत में करोड़ो सपनों को प्रेरित करता है, हम भी एक सीखने वाली कंपनी के रूप में हर बच्चे के दिल में सीखने के प्यार को प्रेरित करने की उम्मीद करते हैं।”

byju 1 -

मार्च 2017 में OPPO 1,079 करोड़ रुपये के भुगतान के साथ भारतीय टीम की प्रायोजक बनी थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का बेस प्राइस 538 करोड़ रूपए था। विवो ने ₹ 768 करोड़ की बोली लगाई थी। पर ओप्पो 1,079 करोड़ रुपये के साथ टीम का प्रायोजक अधिकार खरीद लिया था। OPPO और वीवो दोनों बीबीके इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्प की सहायक कंपनियां हैं।

यह भी पढ़ें: सवाल 90: क्या होती है आयुष्मान भारत योजना, कैसे और कौन ले सकता है इसका लाभ?

ओप्पो इंडिया ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “हम टीम इंडिया और BCCI को एक सार्थक एसोसिएशन के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं, इस अनुबंध चलते OPPO भारत में सिर्फ पांच साल के समय में घरेलू नाम बन गया।”

ओप्पो की पांच साल की डील थी जो मार्च 2022 में समाप्त होनी थी। कहा जाता है कि दोनों कंपनियों Byju’s और OPPO ने BCCI के साथ एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं जिसके बाद बोर्ड को कोई पैसा नहीं खोना होगा क्योंकि नई कंपनी Byju’s बिल्कुल वही भुगतान करेगी जो OPPO भुगतान कर रही थी।