मंगलवार, 11 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
दुनिया

डोनाल्ड ट्रंप का ईरान पर पलटवार, हर्जाने की मांग की, कहा- मध्य पूर्व में हुई मौतों का जिम्मेदार तेहरान

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से मुआवजे की मांग करते हुए मध्य पूर्व में हुई तबाही और मौतों के लिए तेहरान को जिम्मेदार ठहराया है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, ट्रंप ने यह मांग…

डोनाल्ड ट्रंप का ईरान पर पलटवार, हर्जाने की मांग की, कहा- मध्य पूर्व में हुई मौतों का जिम्मेदार तेहरान
(फोटो: IANS)

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से मुआवजे की मांग करते हुए मध्य पूर्व में हुई तबाही और मौतों के लिए तेहरान को जिम्मेदार ठहराया है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, ट्रंप ने यह मांग ईरान के उस बयान के बाद की है जिसमें तेहरान ने होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए अमेरिका से मुआवजे की बात कही थी।

विज्ञापन

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर कहा कि ईरान अब मुआवजे की बात कर रहा है, जबकि पहले की किसी भी बातचीत में उसने इसका जिक्र नहीं किया था। इसके जवाब में उन्होंने ईरान के साथ भविष्य में होने वाली किसी भी बातचीत के लिए एक नई शर्त रखी है, जिसके तहत अमेरिका ईरान से पिछली गलतियों के लिए हर्जाना मांगेगा।

किस-किस के लिए मांगा मुआवजा?

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "मैं भी ईरान से उन सभी लोगों के लिए मुआवजा मांग रहा हूं, जिन्हें उन्होंने अपने सड़क किनारे बमों और कई लड़ाइयों में मारा है और गंभीर रूप से घायल किया है।" उन्होंने विशेष रूप से यूएसएस कोल पर मारे गए लोगों के परिवारों और अन्य लड़ाइयों में मारे गए हजारों लोगों का जिक्र किया।

इसके अलावा, उन्होंने लेबनान, सीरिया, यमन और गाजा के लोगों को हुए नुकसान और मौतों के लिए भी ईरान को ही जिम्मेदार बताया। ट्रंप ने यह भी मांग की कि ईरान को पिछले 50 वर्षों में मारे गए प्रदर्शनकारियों के परिवारों और बीते पांच महीनों में मारे गए 52,000 लोगों को भी मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने अपने प्रतिनिधियों को भविष्य की किसी भी बातचीत में इस मांग को शामिल करने का निर्देश दिया है।

ईरान के सुप्रीम लीडर का बयान

इसी बीच, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह मोजतबा खामेनेई ने देश की रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के लक्ष्यों के बारे में बताया है। इन लक्ष्यों में ईरान की सेना और बासिज की रक्षा तैयारी को मजबूत करना शामिल है। उन्होंने कहा कि इसका मकसद देश के खिलाफ किसी भी पारंपरिक या आधुनिक खतरे का समय पर और असरदार जवाब देना है। उन्होंने आर्म्ड फोर्सेज के जनरल स्टाफ और खतम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर्स के इंटीग्रेशन को पूरा करने को भी एक अन्य मकसद बताया।

इनपुट: IANS

N

News4Social इंटरनेशनल डेस्क

News4Social इंटरनेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →