Ranji Trophy 2024 Winner: मुंबई ने 42वीं बार जीता रणजी ट्रॉफी का खिताब, फाइनल में विदर्भ को हराया

5
Ranji Trophy 2024 Winner: मुंबई ने 42वीं बार जीता रणजी ट्रॉफी का खिताब, फाइनल में विदर्भ को हराया


Ranji Trophy 2024 Winner: मुंबई ने 42वीं बार जीता रणजी ट्रॉफी का खिताब, फाइनल में विदर्भ को हराया

ऐप पर पढ़ें

Ranji Trophy 2024 Winner: मुंबई और विदर्भ के बीच रणजी ट्रॉफी 2024 का फाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस खिताबी मैच का नतीजा पांचवें दिन के दूसरे सेशन में निकला। मुंबई ने विदर्भ को 169 रनों के अंतर से हराया। इसी के साथ मुंबई की टीम ने 42वीं बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। इस सीजन में मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे थे। रहाणे का बल्ला पूरे सीजन नहीं चला, लेकिन टीम को उन्होंने चैंपियन बना दिया। मुंबई के लिए फाइनल में हीरो मुशीर खान रहे, जिन्होंने दमदार शतक दूसरी पारी में जड़ा। वहीं, गेंदबाजी में तनुष कोटियान ने जलवा दिखाया। उन्होंने मैच में सात विकेट निकाले।

Mumbai vs Vidarbha Ranji Trophy Final Live Cricket Score

MUM 224 & 418

VID 105 & 368

मुंबई की टीम को छठे विकेट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा, लेकिन तनुष कोटियान ने उनको शतक के बाद lbw आउट कर दिया। उन्होंने रिव्यू भी लिया, लेकिन ये काम नहीं आया। मुंबई को एक और बड़ी सफलता तुषार देशपांडे ने दिलाई। उन्होंने दूसरे बल्लेबाज हर्ष दुबे को चलता किया। काफी देर से वे शॉर्ट गेंदबाजी उनके खिलाफ कर रहे थे। इसी ट्रैप में उन्होंने हर्ष दुबे को 65 रन के निजी स्कोर पर फंसाया। तुषार देशपांडे ने सरवते को आउट किया और टीम को आठवीं सफलता दिलाई।

तनुष कोटियान ने मुंबई को 9वीं सफलता दिलाई। उन्होंने यश ठाकुर को सस्ते में चलता किया और मुंबई को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। यहां से खिताब जीतने के लिए मुंबई को सिर्फ एक विकेट चाहिए। आखिरी सफलता मुंबई को धवल कुलकर्णी ने दिलाई। वे अपना आखिरी फर्स्ट क्लास गेम खेलने उतरे थे। इस तरह विदर्भ की टीम 368 रनों पर ढेर हो गई और मुकाबला 169 रनों के अंतर से हार गई।

विदर्भ की टीम ने पांचवें दिन की शुरुआत सधे हुए अंदाज में की। अक्षय वाडकर और हर्ष दुबे बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों ने विकेट को संभाले रखा है। मुंबई की टीम छठे विकेट की तलाश में है, क्योंकि अब विदर्भ की टीम यहां से जीत के बारे में भी सोच सकती है। 80 रन से ज्यादा की साझेदारी इस विकेट के लिए हो चुकी है। हर्ष दुबे ने शानदार अर्धशतक पूरा किया। अक्षय वाडकर ने चौथे दिन ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली थी। स्कोर 330 के पार हो गया है।

मैच के पांचवें दिन के पहले सेशन का खेल विदर्भ के नाम रहा। 248/5 से आगे खेलते हुए टीम ने 333 रन बना लिए हैं और अभी भी 5 ही विकेट गिरे हैं। अगले दो सेशन में टीम को 205 रन और बनाने हैं। विदर्भ की टीम ऐसा करने में सफल होती है तो खिताब जीत सकती है और करिश्मा कर सकती है। विदर्भ के कप्तान अक्षय वाडकर ने सीजन का पहला शतक फाइनल में ठोका। उन्होंने 195 गेंदों में 9 चौके और 1 छक्के की मदद से शतक पर पहुंचे। रणजी ट्रॉफी के फाइनल में उनका ये दूसरा शतक है। वे पहले भी ऐसा कर चुके हैं। 

इस फाइनल मैच की बात करें तो मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 224 रन बनाए थे। इसके जवाब में विदर्भ की टीम पहली पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी तो 105 रन बनाकर ढेर हो गई। इस तरह पहली पारी के आधार पर मुंबई की टीम को 119 रनों की बढ़त मिली थी। इसके बाद दूसरी पारी में मुंबई ने मुशीर खान के शतक, श्रेयस अय्यर, कप्तान अजिंक्य रहाणे और शम्स मुलानी के अर्धशतकों के दम पर 418 रन बनाए और विदर्भ के सामने 538 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। इसके जवाब में विदर्भ ने 5 विकेट खोकर 248 रन बना लिए हैं, लेकिन अभी जीत के लिए 290 रन और चाहिए। 



Source link