रविवार, 27 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
देश

रांची रेलवे स्टेशन से अगवा 4 साल का बच्चा 48 घंटे में साहिबगंज से बरामद, 5 लोग गिरफ्तार

रांची रेलवे स्टेशन के बाहर से अगवा हुए चार वर्षीय बच्चे को पुलिस ने महज़ 48 घंटों के भीतर सुरक्षित ढूंढ निकाला है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, बच्चे को रांची से करीब 400 किलोमीटर दूर साहिबगंज जिले…

रांची रेलवे स्टेशन से अगवा 4 साल का बच्चा 48 घंटे में साहिबगंज से बरामद, 5 लोग गिरफ्तार
(फोटो: IANS)

रांची रेलवे स्टेशन के बाहर से अगवा हुए चार वर्षीय बच्चे को पुलिस ने महज़ 48 घंटों के भीतर सुरक्षित ढूंढ निकाला है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, बच्चे को रांची से करीब 400 किलोमीटर दूर साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ इलाके से बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस ने एक अंतर-जिला अपहरण गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

यह घटना 24 सितंबर की सुबह की है, जब बच्चा अपनी मां के साथ रांची स्टेशन परिसर के बाहर था और अचानक लापता हो गया। परिवार की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक पारस राणा के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया था।

पुलिस की जांच और गिरफ्तारी

जांच टीम ने सबसे पहले स्टेशन और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी निगरानी शुरू की। जांच में बच्चे को रांची से बाहर ले जाने के संकेत मिलने पर पुलिस ने दूसरे जिलों की पुलिस से संपर्क साधा। पहली बड़ी सफलता 26 सितंबर की देर रात धनबाद में मिली, जहां रेलवे स्टेशन के पास से एक संदिग्ध को पकड़ा गया।

उससे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने साहिबगंज पुलिस के सहयोग से तीनपहाड़ इलाके में घेराबंदी की। यहां से चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया।

अपहरण का मकसद और आगे की कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे परिवार को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल, गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि अपहरण के पीछे का असली मकसद और इस गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके। पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

इनपुट: IANS

N

News4Social नेशनल डेस्क

News4Social नेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से राष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →