रामलीला मैदान बनेगा केजरीवाल सरकार के शपथ ग्रहण का साक्षी

411
delhi election
delhi election

झाड़ू का जादू दिल्ली में चल गया और अरविंद केजरीवाल ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर अपनी सत्ता कायम रखी। लगातार तीसरी बार अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे, अब दिल्लीवासियों को केजरीवाल के शपथ ग्रहण का इंतेज़ार है। खबरें सामने आ रही है कि 16 फरवरी यानी रविवार को अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री के तोर पर शपथ लगे। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा और केजरीवाल अपने सभी मंत्रियों के साथ शपथ ग्रहण करेंगे।

दिल्ली के रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, ,यह वही जगह है जहां से आम आदमी पार्टी का विकास की राजनीति का अभियान शुरू हुआ था। हजारों समर्थकों के बीच केजरीवाल जब शपथ लेंगे तब उनके साथ मंत्री भी शपथ लेंगे. बता दें कि पिछले कार्यकाल में जितने भी मंत्री थे, वह सभी चुनाव जीत गए हैं और इस बार फिर मंत्री बनने की कतार में हैं। देखना होगा की इस बार केजरीवाल किसको क्या पद देते है ?

मंगलवार को आम आदमी पार्टी के पक्ष में नतीजे आये है। 70 विधानसभा सीटों में से 62 पर अरविंद केजरीवाल की पार्टी की जीत हुई, तो वहीं भाजपा सिर्फ 8 सीटों पर सिमट गई. हालांकि, भाजपा पिछली बार से 5 सीटें अधिक जीत पाई लेकिन उतने तो बिल्कुल भी नहीं जीत पाई जितने का वह दावा कर रही थी, कांग्रेस पिछले बार की तरह इस बार भी अपना खाता नहीं खोल पाई।

बुधवार को ही अरविंद केजरीवाल दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात करेंगे. चुनाव नतीजों के बाद ये पहली औपचारिक मुलाकात होगी, जिसमें शपथ ग्रहण समारोह को लेकर चर्चा की जा सकती हैं, अरविंद केजरीवाल को शुभकामना देने का ताँता लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कमल हासन तक ने केजरीवाल की जीत पर शुभकामना दी है।

यह भी पढ़ें : Supreme court ने शाहीन बाग पर दी कड़ी प्रतिक्रिया