Rajasthan Weather Forecast : राजस्थान में ठंड का दिखने लगा असर, उदयपुर-कोटा में छाए रहेंगे बादल

107
Rajasthan Weather Forecast : राजस्थान में ठंड का दिखने लगा असर, उदयपुर-कोटा में छाए रहेंगे बादल

Rajasthan Weather Forecast : राजस्थान में ठंड का दिखने लगा असर, उदयपुर-कोटा में छाए रहेंगे बादल

Rajasthan Weather News : राजस्थान के कई शहरों में न्यूनतम तापमान नीचे जा रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को खास सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। वहीं अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन रात और सुबह के तापमान में गिरावट के आसार हैं। जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

 

जयपुर : राजस्थान में ठंड (Rajasthan Weather Update) ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। खास तौर से सुबह और शाम के समय कई जगहों पर पारा नीचे गया है। मौसम विभाग (IMD Forecast) के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। वहीं आज से लेकर 13 दिसंबर तक दक्षिणी राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभाग के जिलों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। सूबे में चुरू सबसे ठंडा रहा। शुक्रवार रात में यहां न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। चुरू ही नहीं कई और जगहों पर पारा 6 डिग्री के करीब रहा।

चुरू रहा सबसे ठंडा

राजस्थान में शुक्रवार रात चूरू सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार रात जालोर में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री जबकि करौली में 6.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। फतेहपुर (सीकर) और भीलवाड़ा में 6.8 डिग्री, डबोक (उदयपुर) में 7.8 डिग्री, अंता (बारां) में 7.9 डिग्री तक पहुंच गया। चित्तौड़गढ़ में न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री, पिलानी में 8.3 और नागौर में 8.9 डिग्री दर्ज किया गया।

अगले कुछ दिन मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में बने कम दबाव के तंत्र के प्रभाव का असर नजर आएगा। जिसके चलते दक्षिणी राजस्थान के कोटा और उदयपुर संभाग में अगले तीन दिनों तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं।

बदलते मौसम में ठंड से बचाव जरूरी

वहीं चक्रवाती तूफान का कोई विशेष प्रभाव राजस्थान में नहीं रहेगा। आगामी 5 दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, लोगों को सर्दी के मौसम में खास सावधानी बरतने की जरूरत है। तापमान में गिरावट को देखते हुए सुबह और शाम के समय ठंड से बचाव जरूरी है।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News