rajasthan news करोड़पति हैं इस गांव के कबूतर, कई बीघा जमीन और लाखों का है बैंक बैलेंस | Pigeons of this village are millionaires, many bighas of land | Patrika News

144

rajasthan news करोड़पति हैं इस गांव के कबूतर, कई बीघा जमीन और लाखों का है बैंक बैलेंस | Pigeons of this village are millionaires, many bighas of land | Patrika News

latest rajasthan news in hindi : हैरान करने वाला मामला है प्रतापगढ़ की छोटी सादड़ी तहसील के बंबोरी गांव का। यहां के कबूतर किसी राजा से कम नहीं हैं। इन कबूतरों के पास अपने कई बीघा खेत हैं, अपनी फसलें हैं और यहां तक कि करोड़ों का बैंक बैलेंस भी है। इतना ही नहीं इनकी देखभाल करने के लिए बाकायदा स्वंसेवक नियुक्त हैं।

जयपुर

Published: February 11, 2022 01:11:02 pm

latest rajasthan news in hindi — सेवा में जुट रहते हैं सेवक
— कबूतरों के लिए स्वर्ग है राजस्थान का यह गांव
— हजारों की संख्या में यहां रहते हैं पक्षी जयपुर। किसी व्यक्ति या कंपनी—फर्म का करोड़पति होना कोई नई बात नहीं हैं, लेकिन राजस्थान के एक गांव के कबूतर भी करोड़पति हैं। जी हां, ये हैरान करने वाला मामला है प्रतापगढ़ की छोटी सादड़ी तहसील के बंबोरी गांव का। यहां के कबूतर किसी राजा से कम नहीं हैं। इन कबूतरों के पास अपने कई बीघा खेत हैं, अपनी फसलें हैं और यहां तक कि करोड़ों का बैंक बैलेंस भी है। इतना ही नहीं इनकी देखभाल करने के लिए बाकायदा स्वंसेवक नियुक्त हैं। यही कारण है कि इस गांव में हजारों की संख्या में कबूतर रहते हैं और इसे कबूतरों का स्वर्ग कहा जाता है। पूरा गांव इन कबूतरों का प्रकृति का उपहार मान खुले दिल से इनकी सेवा करता है। दरअसल, इस गांव के लोगों ने अपने पूर्वजों की परंपरा का निर्वाह किया और कबूतरों की सेवा को धर्म माना। जमीन से जुड़े रहने के इसी प्रयास ने इस गांव को आज प्रदेश ही नहीं पूरे भारत में मशहूर कर दिया है।

करोड़पति हैं इस गांव के कबूतर, कई बीघा जमीन और लाखों का है बैंक बैलेंस

ऐसे किया कबूतरों का भविष्य सुरक्षित ग्रामीणों ने बताया कि उनके पूर्वजों ने 400 साल पहले कबूतरों की सेवा करने की शुरुआत की। बचपन से ही गांव का बच्चा—बच्चा इन कबूतरों को देखते हुए बड़ा होता है, ऐसे में हर किसी को इनसे लगाव है। कबूतर सभी की जिंदगी का हिस्सा बन गए तो ग्रामीणों ने इनके सुरक्षित भविष्य के विषय में भी सोचना शुरू किया और इसी सोच के साथ स्थापना हुई बंबोरी कबूतर खाना व्यवस्था समिति की। आज यही समिति कबूतरों के खान—पान और देखरेख की सारी व्यवस्था करती है। कबूतरों के दाने पानी में कोई कमी नहीं आए, इसके लिए ग्रामीणों ने अपने स्तर पर लगभग 12 बीघा जमीन दान कर रखी है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए समिति की ओर से हर साल इस जमीन को लीज पर दिया जाता है। इससे समिति को हर साल लगभग एक लाख रुपए की आय होती है। यह सारी व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे इसके लिए समिति ने बैंक में खाता भी खुलवा रखा है। साथ ही डेढ़ लाख रुपए की एफडी भी करवा रखी है। गांव के बड़े—बुजुर्ग इन कबूतरों की सेवा में जुटे हैं और निस्वार्थ रूप से यह काम कर रहे हैं। कबूतरों को दिन में दो बार भोजन दिया जाता है। गांव में जगह—जगह पानी की व्यवस्था की गई है।

newsletter

अगली खबर

right-arrow



राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News